अबान की मौत पर सबसे ज्यादा ट्रोल इमरान प्रतापगढ़ी:पढ़ा था- सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, दो शब्द न बोलने पर ट्रोलिंग

अबान की मौत पर सबसे ज्यादा ट्रोल इमरान प्रतापगढ़ी:पढ़ा था- सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, दो शब्द न बोलने पर ट्रोलिंग

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत का मामला सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाया हुआ है। फोटो, वीडियो, रील्स के जरिये गम, गुस्से, इमोशन, विरोध की आवाज बुलंद की जा रही है। इसी में ट्रोलिंग भी टॉप पर है। सबसे ज्यादा ट्रोल कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को किया जा रहा है। अतीक, अशरफ के बाद भी इमरान प्रतापगढ़ी को काफी ट्रोल किया गया था लेकिन अबान की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इमरान प्रतापगढ़ी के पुराने वीडियो डाल जबरदस्त ट्रोलिंग हो रही है। कमेट्स बाक्स भरे जा रहे हैं। ज्यादातर लोग इमरान प्रतापगढ़ी की बुराई कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। मुआयरों के मंच पर कभी इमरान प्रतापगढ़ी अतीक अमहद को अपना बड़ा भाई और बाप समान कहा करते थे। उनकी शायरी – शायद किसी का कोई ऐसा कद नहीं होगा, कई सदियों तलक कोई अतीक अहमद नहीं हेागा, को याद कराके ट्रोलिंग हो रही है। असल में अतीक, अशरफ, असद की मौत के बाद अब अबान की सड़क हादसे में मौत पर इमरान प्रतापगढ़ी का कुछ भी न बोलना, एक भी पोस्ट न करना अतीक परिवार के समर्थकों को अखर रहा है। असद की मौत सड़क हादसे में हुई है, ऐसे में कमेट्स करने वालों का कहना है कि इससे राजनीति नहीं गरमाएगी, न ही सरकार विरोधी टिप्प्णी मानी जाएगी फिर भी इमरान प्रतापगढ़ी के मुंह से दो शब्द नहीं निकले।
2014 से 2020 साथ रहे इमरान प्रतापगढ़ी के लिए उमर, अली और अहजम समर्थन भद्दे, तंज कसने वाले कमेट्स कर रहे हैं। असल में 2014 से लेकर 2020 तक अतीक अहमद के साथ इमरान प्रतापगढ़ी के बहुत ही गहरे रिश्ते रहे हैं। तब अतीक अहमद ने कई मुशायरों का आयोजन कराया था। उसी में इमरान प्रतापगढ़ी खास हुआ करते थे। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लखनऊ के मुशायरों में इमरान को अतीक की वजह से बड़ा मंच मिलता था। इमरान प्रतापगढ़ी कई आयोजनों में अतीक को मुख्य अतिथि बनाया करते थे। अतीक करीबियों के साथ शहर के लोगों ने अतीक अहमद और इमरान प्रतापगढ़ी के करीबी रिश्तों को देखा है। जिन्होंने अपनी निगाहों से देखा है वो और जो फोटो, वीडियो देख चुके हैं वो सब अब ट्रोलिंग कर रहे हैं। इमरान को ट्रोल करने वालों का अपना नजरिया असल में ट्रोलिंग करने वालों का अपना मानना है कि जब इमरान प्रतापगढ़ी कुछ नहीं थे, बस छोटे मंचों पर अपनी शायरी करते थे तब अतीक ने उन्हें बुलंदी तक पहुंचाने में मदद की। चूंकि अतीक अहमद सपा सांसद थे तो इमरान की हर तरह की मदद करते थे। उन्हें प्रयागराज से लेकर दिल्ली तक शायरी के मंच दिलवाए। राजनीतिज्ञों से मुलाकात कराई। हर तरह की मदद की। इमरान प्रतापगढ़ी पर केस हुआ तो अतीक ने मदद की। प्रतापगढ़ में अतीक इमरान की वजह से मुशायरे में शामिल हुए और ऐसा भाषण किया कि मीडिया में चर्चा होने लगी। इमरान प्रतापगढ़ी अतीक के साथ अक्सर दावतों में नजर आते थे। कई कई घंटे अतीक के आफिस और घर में बीतते थे। सभी बच्चों से मुलाकात करते थे। जानिये इमरान प्रतापगढ़ी को मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले इमरान प्रतापगढ़ी काफी मशहूर शायर हैं। वह कांग्रेस नेता हैं। वे कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं। इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जमीन के विवाद को लेकर प्रयागराज में इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ नामजद एफआईआर भी हो चुकी है। लूकरगंज की जमीन को लेकर विवादों में रहे। काफी दिनों तक इमरान प्रयागराज के मेंहदौरी इलाके में भी रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *