विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को सुल्तानगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर हेलीकॉप्टर से कांवरियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूलों की बारिश होते ही कांवरियों के चेहरे खिल उठे और पूरा मेला क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। पटना से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर सुल्तानगंज पहुंचा। अजगैबीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट और उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे कांवरियों के ऊपर फूल बरसाए गए। अचानक आसमान से फूलों की बारिश देखकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांवरियों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। पहले चरण की पुष्प वर्षा के बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद फूल समाप्त हो गए। इसके बाद हेलीकॉप्टर को कृष्णानंद स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतारा गया। वहां दोबारा फूल भरे गए, जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और अजगैबीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट समेत उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में दूसरी बार पुष्प वर्षा की। कांवरियों में काफी उत्साह का माहौल है सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि अजगैबीनाथ धाम में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। पूरे सावन माह में सप्ताह में दो दिन पुष्प वर्षा कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह एक अच्छी पहल है और इससे श्रद्धालुओं को अलग तरह का अनुभव मिल रहा है। पुष्प वर्षा को देखने के लिए कांवरियों में काफी उत्साह है और लोग इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी कर रहे निगरानी पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरे आयोजन की निगरानी कर रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पुष्प वर्षा कराई जा रही है। आगे भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन जारी रहेगा। हेलीकॉप्टर के कैप्टन कार्तिक ने भी सुल्तानगंज में पुष्प वर्षा के दृश्य को बेहद खूबसूरत बताया। वहीं भाजपा नेता विकास कर्ण ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पुष्प वर्षा से कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने सुल्तानगंज की धार्मिक और सांस्कृतिक भव्यता में एक नया रंग भर दिया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को सुल्तानगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर हेलीकॉप्टर से कांवरियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूलों की बारिश होते ही कांवरियों के चेहरे खिल उठे और पूरा मेला क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। पटना से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर सुल्तानगंज पहुंचा। अजगैबीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट और उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे कांवरियों के ऊपर फूल बरसाए गए। अचानक आसमान से फूलों की बारिश देखकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांवरियों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। पहले चरण की पुष्प वर्षा के बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद फूल समाप्त हो गए। इसके बाद हेलीकॉप्टर को कृष्णानंद स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतारा गया। वहां दोबारा फूल भरे गए, जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और अजगैबीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट समेत उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में दूसरी बार पुष्प वर्षा की। कांवरियों में काफी उत्साह का माहौल है सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि अजगैबीनाथ धाम में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। पूरे सावन माह में सप्ताह में दो दिन पुष्प वर्षा कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह एक अच्छी पहल है और इससे श्रद्धालुओं को अलग तरह का अनुभव मिल रहा है। पुष्प वर्षा को देखने के लिए कांवरियों में काफी उत्साह है और लोग इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी कर रहे निगरानी पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरे आयोजन की निगरानी कर रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पुष्प वर्षा कराई जा रही है। आगे भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन जारी रहेगा। हेलीकॉप्टर के कैप्टन कार्तिक ने भी सुल्तानगंज में पुष्प वर्षा के दृश्य को बेहद खूबसूरत बताया। वहीं भाजपा नेता विकास कर्ण ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पुष्प वर्षा से कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने सुल्तानगंज की धार्मिक और सांस्कृतिक भव्यता में एक नया रंग भर दिया।


