स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार:13 विभागों की झांकियां, 20 परेड टुकड़ियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, 62 स्थानों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी तैनात

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार:13 विभागों की झांकियां, 20 परेड टुकड़ियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, 62 स्थानों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी तैनात

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम निरीक्षण और पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि 15 अगस्त को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। अंतिम निरीक्षण और पूर्वाभ्यास की तस्वीरें… हर दर्शक की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान जिलाधिकारी के अनुसार बारिश के मौसम को देखते हुए समारोह में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। 80 हजार वर्गफीट में दर्शकों के लिए शेड बारिश की संभावना को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड बनाया गया है। इससे बारिश होने की स्थिति में भी दर्शक समारोह में शामिल हो सकेंगे। गांधी मैदान में प्रकाश मीनारों, LED मेटल लाइट और हाईमास्ट लाइट के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। तीन स्तरों पर सुरक्षा, 62 जगहों पर तैनाती सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में वरीय स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम समाप्त होने और सभी दर्शकों के सुरक्षित रूप से मैदान से निकलने तक अधिकारी अपने स्थान पर मौजूद रहेंगे। CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी सुरक्षा के लिए पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी पूरे समारोह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा। 13 विभागों की झांकियां, 20 परेड टुकड़ियां लेंगी हिस्सा इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही 20 परेड टुकड़ियां समारोह में हिस्सा लेंगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया है। तैयारियों के दौरान सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। गांधी मैदान में अलग-अलग गेट से मिलेगी एंट्री भीड़ को नियंत्रित करने और प्रवेश व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रवेश द्वार का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता के साथ संपन्न हो। समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम निरीक्षण और पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि 15 अगस्त को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। अंतिम निरीक्षण और पूर्वाभ्यास की तस्वीरें… हर दर्शक की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान जिलाधिकारी के अनुसार बारिश के मौसम को देखते हुए समारोह में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। 80 हजार वर्गफीट में दर्शकों के लिए शेड बारिश की संभावना को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड बनाया गया है। इससे बारिश होने की स्थिति में भी दर्शक समारोह में शामिल हो सकेंगे। गांधी मैदान में प्रकाश मीनारों, LED मेटल लाइट और हाईमास्ट लाइट के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। तीन स्तरों पर सुरक्षा, 62 जगहों पर तैनाती सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में वरीय स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम समाप्त होने और सभी दर्शकों के सुरक्षित रूप से मैदान से निकलने तक अधिकारी अपने स्थान पर मौजूद रहेंगे। CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी सुरक्षा के लिए पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी पूरे समारोह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा। 13 विभागों की झांकियां, 20 परेड टुकड़ियां लेंगी हिस्सा इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही 20 परेड टुकड़ियां समारोह में हिस्सा लेंगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया है। तैयारियों के दौरान सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। गांधी मैदान में अलग-अलग गेट से मिलेगी एंट्री भीड़ को नियंत्रित करने और प्रवेश व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रवेश द्वार का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता के साथ संपन्न हो। समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *