गयाजी में पंच सदस्य के पति की हत्या:अवैध संबंध के शक में वारदात; आरोपी अरेस्ट, बोला- मां के साथ देखा था, दूर रहने को कहा था

गयाजी में पंच सदस्य के पति की हत्या:अवैध संबंध के शक में वारदात; आरोपी अरेस्ट, बोला- मां के साथ देखा था, दूर रहने को कहा था

गयाजी में गुरुवार को एक किसान की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रामबचन ठाकुर(55) के तौर पर हुई है। पत्नी प्रभा देवी मखदुमपुर ग्राम पंचायत के वार्ड-12 की पंच सदस्य हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार(चाकू) को बरामद कर लिया है। घटना अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर जिबरा गांव की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान निमसर गांव निवासी अकलू दास के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में राहुल ने हत्या की वजह अपनी मां और रामबचन ठाकुर के बीच कथित अवैध संबंध का शक बताया है। ‘मां के साथ देखने पर भड़का’ आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे काफी समय से रामबचन और उसकी मां के बीच संबंध होने का शक था। उसने कई बार मां से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी था। गुरुवार को रामबचन को अपनी मां के साथ जाते हुए देख लिया। इसे देखकर वह आक्रोशित हो गया। धारदार हथियार से हमला कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां पर भी हमला करने की बात कही है। हालांकि, वह मौके से भाग निकलने में सफल रही। पुलिस अब महिला से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच वास्तव में किसी तरह का संबंध था या आरोपी के शक के कारण यह वारदात हुई। हर पहलू पर पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में एसएचओ सत्यम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के बयान की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल होगी। गयाजी में गुरुवार को एक किसान की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रामबचन ठाकुर(55) के तौर पर हुई है। पत्नी प्रभा देवी मखदुमपुर ग्राम पंचायत के वार्ड-12 की पंच सदस्य हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार(चाकू) को बरामद कर लिया है। घटना अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर जिबरा गांव की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान निमसर गांव निवासी अकलू दास के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में राहुल ने हत्या की वजह अपनी मां और रामबचन ठाकुर के बीच कथित अवैध संबंध का शक बताया है। ‘मां के साथ देखने पर भड़का’ आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे काफी समय से रामबचन और उसकी मां के बीच संबंध होने का शक था। उसने कई बार मां से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी था। गुरुवार को रामबचन को अपनी मां के साथ जाते हुए देख लिया। इसे देखकर वह आक्रोशित हो गया। धारदार हथियार से हमला कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां पर भी हमला करने की बात कही है। हालांकि, वह मौके से भाग निकलने में सफल रही। पुलिस अब महिला से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच वास्तव में किसी तरह का संबंध था या आरोपी के शक के कारण यह वारदात हुई। हर पहलू पर पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में एसएचओ सत्यम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के बयान की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *