Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस
सावन में हरियाली तीज का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस खास त्योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है और सोलह श्रृंगार करती हैं। तीज के दिन कई घरों में सास अपनी बहू को आशीर्वाद के रुप में कुछ न कुछ गिफ्ट जरुर देती हैं। यदि आप इस साल हरियाली तीज पर अपनी बहू को उपहार में कुछ खास दे सकती हैं, तो सोने के ये ट्रेंडी कंगन सबसे बेस्ट है।
मीनाकारी लीफ पैटर्न गोल्ड कंगन
हरियाली तीज के मौके पर आप अपनी बहू को खूबसूरत मीनाकारी लीफ पैटर्न गोल्ड कंगन गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे कंगन आपको ऑनलाइन ज्वलेरी शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। इस कंगन पर की गई बारीक नक्काशी और मीनाकारी वर्क आपकी बहू को बहुत पसंद आएगा। 
फिलीग्री स्टाइल ओपनवर्क पैटर्न कंगन
अपनी बहू को तोहफे पर खास गिफ्ट देने के लिए फिलीग्री स्टाइल ओपनवर्क पैटर्न कंगन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के कंगन आपके एथनिक लुक को खूबसूरत बना देंगे। यह कंगन सिल्क, बनारसी या जॉर्जेट साड़ी के साथ वियर कर सकते हैं।
लीफ शेप जालीदार कंगन
यदि आपकी बहू को हैवी और पार्टी-वियर ज्वेलरी पसंद है, तो लीफ शेप जालीदार कंगन उसके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस तरह के कंगन डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें पहनकर आपकी बहू किसी भी खास मौके पर अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।
लाइन वर्क हाफ सर्कल मोटिफ कंगन
तीज के खास अवसर पर आप अपनी बहू के लिए लाइन वर्क हाफ सर्कल मोटिफ कंगन भी चुन सकती हैं। इस तरह के कंगन को किसी भी हैवी साड़ी या लहंगे के साथ वियर किए जा सकते हैं।
फ्लोरल लीफ मोटिफ कंगन
वर्किंग बहू के लिए फ्लोरल लीफ मोटिफ कंगन को खरीद सकती हैं। आपकी बहू इस तरह के एलिगेंट कंगन को डेली-वियर में या ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। इन कंगन को आप नजदीकी बाजार या किसी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।
रेड एंड ग्रीन स्टोन वर्क गोल्ड कंगन
हरियाली तीज के खास मौके पर बहू को गिफ्ट करने के लिए रेड और ग्रीन स्टोन वर्क वाले गोल्ड कंगन भी बेहतरीन रहेंगे। इस तरह के कंगन आपकी बहू फॉर्मल इवेंट्स या ऑफिस फेस्टिवल्स में एक-एक कंगन वियर कर सकती है। पूजा-पाठ से लेकर तीज त्योहारों के लिए यह कंगन बेहद खास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *