जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट फिर लेट:करीब 4 घंटे 40 मिनट की देरी से भरेगी उड़ान; पैसेंजर्स परेशान

जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट फिर लेट:करीब 4 घंटे 40 मिनट की देरी से भरेगी उड़ान; पैसेंजर्स परेशान

जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट SG – 5157 आज भी काफी देरी से उड़ान भरेगी। फ्लाइट का निर्धारित टेक ऑफ समय शाम 5 बजकर 55 मिनट है लेकिन आज यह फ्लाइट करीब 4 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 10 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से दुबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इस वजह से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ेगा। 2 से 5 घंटे तक लेट हो रही फ्लाइट जयपुर से दुबई जाने वाली SG – 5157 फ्लाइट के पैसेंजर्स को लंबे समय से देरी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसेंजर्स के अनुसार- यह फ्लाइट कई बार 2 से 5 घंटे तक देरी से संचालित होती है। ऐसे में इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। फ्लाइट का नियमित शेड्यूल जयपुर से शाम 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर दुबई पहुंचने का है। जयपुर से दुबई रूट पर स्पाइसजेट की यह नियमित फ्लाइट है लेकिन पिछले कुछ वक्त से लगातार हो रही देरी ने दुबई जाने वाले पैसेंजर की परेशानी को बहुत बढ़ा दिया है। पिछले दिन भी 3 घंटे से ज्यादा हुई थी देरी फ्लाइट की लगातार देरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 अगस्त को SG – 5157 निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 19 मिनट की देरी से जयपुर से रवाना हुई थी। लगातार हो रही देरी के कारण पैसेंजर्स का ट्रेवल प्लान प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर दुबई से आगे दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले पैसेंजर्स के लिए लंबी देरी परेशानी बढ़ा सकती है। पैसेंजर्स का कहना है कि एयरलाइन को बार-बार होने वाली देरी का स्थाई समाधान करना चाहिए, ताकि इंटरनेशनल पैसेंजर्स को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार नहीं करना पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *