सड़क किनारे डिप्टी CM बृुजेश पाठक ने नारियल पानी पिया:VIDEO:पटाक पहनाकर किया धन्यवाद, ₹200 दिए, बोले- उंगली में कैसे लगी चोट, टिटनेस की सुई लगवाई ?

सड़क किनारे डिप्टी CM बृुजेश पाठक ने नारियल पानी पिया:VIDEO:पटाक पहनाकर किया धन्यवाद, ₹200 दिए, बोले- उंगली में कैसे लगी चोट, टिटनेस की सुई लगवाई ?

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कानपुर में फुटपाथ किनारे लगे ठेले पर बैठकर नारियल पानी पिया। वीडियो गुरुवार का है। कानपुर साउथ में तिरंगा यात्रा के बाद गोविंदनगर क्षेत्र से डिप्टी सीएम और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह गाड़ी से जा रहे थे। तभी पाठक ने नारियल पानी का ठेला देखकर गाड़ी रुकवाने को कहा। इसके बाद उन्होंने नारियल पानी पिया और नारियल पानी बेचने वाले भरत तिवारी से बातचीत कर उनका हालचाल लिया। वहां से जाते समय डिप्टी सीएम ने पटका पहनाकर भरत तिवारी को धन्यवाद दिया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम ने नारियल पानी का ठेला देखते ही गाड़ी रुकवा दी थी। इस दौरान उन्होंने नारियल पानी बेचने वाले से बातचीत की। उन्होंने भरत से पूछा कि उंगली में चोट कैसे लग गई। इस पर भरत ने बताया कि नारियल पानी काटने वाले चापड़ से ही चोट लग गई थी। डिप्टी सीएम ने पूछा कि टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया है या नहीं। अगर नहीं लगवाया है तो लगवा लेने की सलाह दी। इस पर भरत ने बताया कि वह टिटनेस का इंजेक्शन लगवा चुका है।
डिप्टी सीएम ने भरत से कहा कि अगर कोई दिक्कत हो तो जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को बता देना। इसके बाद उन्होंने भरत को नारियल पानी के 200 रुपये दिए और उसे पटका पहनाकर नारियल पानी पिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *