मौसम विभाग ने जोधपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद हल्की घूप भी निकली। वहीं बुधवार को शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। बुधवार को 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.7 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। मानसून की 9 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 194.8 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 185.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 9 फीसदी कम है। हल्की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुक्रवार (14 अगस्त) को हल्की बारिश की चेतावनी है। वहीं इसके बाद 19 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।


