Sri Lanka में मैच के दौरान विवाद के बाद कोच Sumith Fernando की मौत, 17 वर्षीय खिलाड़ी हिरासत में

Sri Lanka में मैच के दौरान विवाद के बाद कोच Sumith Fernando की मौत, 17 वर्षीय खिलाड़ी हिरासत में

कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटकापुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे। उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था। बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया।इसे भी पढ़ें: Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवाफर्नांडो का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया। 

कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।

फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे। उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था। बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया।

इसे भी पढ़ें: Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

फर्नांडो का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *