पानीपत के युवा रैपर केशव भुगरा इन दिनों MTV हसल सीजन-5 में छाए हुए हैं। शो में केशव स्क्वाड बॉस की टीम का हिस्सा हैं। शो में उनका एनर्जेटिक हरियाणवी ट्रैक ‘गेम बाबे’ भी चर्चा में है। केशव ने लास्ट ईयर भी एमटीवी का ऑडिशन दिया था, मगर उनका चयन नहीं हो सका था। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग जारी रखी और इस बार मई में दोबारा ऑडिशन दिया। केशव के छोटे भाई भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं। जबकि उनकी बहन नंदिनी एक आर्टिस्ट है। परिजनों का कहना है कि केशव ने मुंबई में नौकरी भी की। इस दौरान भी केशव रात में रिकॉर्डिंग और म्यूजिक तैयार करता था। शो की कुछ तस्वीरें:- हरियाणवी भाषा में कर रहे रैप केशव लंबे समय से इंडिपेंडेंट म्यूजिक से जुड़े हैं। वह अपने गानों में हरियाणवी लहजे का इस्तेमाल करते हैं। उनके रैप में क्षेत्रीय पहचान, निजी अनुभव और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सब्जेक्ट नजर आते हैं। आधुनिक हिप-हॉप के साथ हरियाणवी भाषा का इस्तेमाल उनकी अलग पहचान बना रहा है। म्यूजिकल जर्नी: 2023 से 2026 तक के चर्चित प्रोजेक्ट्स केशव भुगरा भकता पिछले कई सालों से लगातार बिना रुके संगीत सृजन कर रहे हैं। स्वतंत्र हिप-हॉप जगत में उनके द्वारा किए गए काम और कोलैबोरेशंस ने उन्हें अंडरग्राउंड हिप-हॉप कम्युनिटी में एक बड़ा नाम बनाया है। सबसे प्रमुख और चर्चित प्रोजेक्ट्स डकैती: इस कोलैबोरेटिव ट्रैक में उनकी भागीदारी ने उन्हें रैप के जानकार और कद्रदानों के बीच पहचान दिलाई। कान के नीचे (2023): इस ट्रैक ने इंडिपेंडेंट रैप जगत में उनके कदम मजबूती से जमाए। उल्टी गिनती (2024): अपने तीखे बोल और बीट्स के दम पर इस गाने को युवाओं ने खूब पसंद किया। अब वो लड़का नहीं (2026): यह उनका एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस खास प्रोजेक्ट में वे केवल एक रैपर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक गीतकार और संगीत निर्माता के रूप में भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। 2023 से लेकर 2026 तक लगातार आ रहे उनके ये प्रोजेक्ट्स उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और संगीत के प्रति उनके अटूट समर्पण को साफ दर्शाते हैं। परिवार के सदस्य भी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय केशव का परिवार भी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। परिवार के सदस्य अपने-अपने व्यवसाय और पेशे में सक्रिय हैं। अनूप ताऊ पापड़-वड़ियों के निर्माण के कारोबार से जुड़े हैं। वहीं पिता अमन के श्रृंगार से जुड़े कार्यों के साथ शिवपुरी में वृंदा पोशाक से संबंधित काम संभालते हैं। परिवार में राधा माधव संकीर्तन से जुड़े कार्य भी होते हैं। केशव के छोटे भाई माधव का जुड़ाव भी म्यूजिक इंडस्ट्री से है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी रुचि और पेशे के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बहन नंदिनी आर्टिस्ट हैं, जबकि ताऊ के बेटे वासू इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। वहीं मां तमन्ना मां परिवार की शॉप का कारोबार संभालती हैं। इस तरह केशव को परिवार में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का माहौल मिला। उन्होंने अपनी रुचि को पहचानते हुए संगीत को अपना करियर बनाया और लगातार मेहनत करते रहे। नौकरी के साथ संगीत का जुनून नहीं छोड़ा मुंबई में नौकरी के दौरान केशव के सामने व्यस्त दिनचर्या थी, लेकिन उन्होंने संगीत को कभी पीछे नहीं छोड़ा। दिनभर काम करने के बाद रात में रिकॉर्डिंग और म्यूजिक तैयार करना उनके लिए रोजमर्रा का हिस्सा बन गया था। यही निरंतरता आगे चलकर उनके काम आई। पिछले साल ऑडिशन में सफलता नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने प्रयास जारी रखा। दूसरी कोशिश में MTV हसल के मंच तक पहुंचना उनकी मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। आज भकता के नाम से उनकी पहचान हरियाणवी हिप-हॉप के एक उभरते हुए कलाकार के रूप में बन रही है।


