रेवाड़ी जिला जेल में गुरुवार को हार्पिक पीने से एक हवालाती की तबीयत बिगड़ गई। जिससे जेल में हड़कंप मच गया। हवालाती को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिछले 5 माह में जेब ब्रेक, मौत व मारपीट जैसी 5 वारदात हो चुकी हैं। जिनमें से जेल ब्रेक मामले में एसपी जेल सहित 8 सस्पेंड हो चुके है। एक के बाद एक घटना से रेवाड़ी की हाइटैक जेल का विवादों से साथ नहीं छूट रहा है। खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जेल में बंद एक हवालाती मनोज ने गुरुवार शाम टॉयलेट में प्रयोग पीने वाला हार्पिक पी लिया। इस दौरान उसने स्वयं हमला कर खुद को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया। जिसका पता चलने के बाद जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया। गुपचुप तरीके से उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद है। अभी केवल सूचना मिली सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि एक हवालाती द्वारा जेल में हार्पिक पीने और खुद को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। नाम पता और अन्य जानकारी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे शुक्रवार तक इंतजार करना होगा।


