यमुनानगर में देर रात महिला का मर्डर:घर में अकेला पाकर घुसे, सिर पर वार; ड्यूटी से लौटे बेटे को खून से लथपथ मिली

यमुनानगर में देर रात महिला का मर्डर:घर में अकेला पाकर घुसे, सिर पर वार; ड्यूटी से लौटे बेटे को खून से लथपथ मिली

यमुनानगर में गुरुवार देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। घर में महिला को अकेली पाकर सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी महिला को मरी हालत में जमीन फेंककर फरार हो गया। महिला का बेटा जब ड्यूटी से लौटा तो मेन गेट खुला था। मां को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह अंदर गया तो मां को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। बेटे ने मां को हिलाकर देखा, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर को अंदर से सील कर दिया है। महिला की लाश को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। यहां सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… मां से बात करने के लिए फोन कर रही थी बेटी मृतका की बेटी पूजा ने बताया कि वह अपनी मां से बात करना चाहती थी। इसके लिए उसने भाई दीपक को फोन किया था। दीपक ने कहा था कि वह घर पहुंचकर उसकी मां से बात कराएगा। रात को जब दीपक का फोन आया तो पूजा ने तुरंत कहा- हां मम्मी बोलो। लेकिन दूसरी तरफ से दीपक की रोते हुए आवाज आई। उसने बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। पूजा का कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवाया मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे दीपक समेत परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर वार कर हत्या की है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *