पंजाब में 2027 के चुनाव से 5 महीने पहले इलेक्शन कमीशन ने गुरूवार (13 अगस्त) को SIR के बाद तैयार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें करीब 20 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। हालांकि अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या फिर गलत है तो घबराएं नहीं। आपके पास नाम दर्ज करवाने और गलती सुधारने के लिए अभी पूरा वक्त है। 12 सितंबर तक आप अपना नाम दर्ज करवाने या फिर गलती सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हें। नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म 6 और नाम ठीक करवाने के लिए फार्म आठ भर सकते हैं। पंजाब की मुख्य चुनाव अफसर (CEO) अनंदिता मिश्रा ने साफ किया है कि किसी भी वैध मतदाता को वोटर सूची से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। उनका कहना है कि वोट बनाने और गलती सुधारने के लिए लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों का सहारा ले सकते हैं। पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे ढूंढिए…
अगर आप देखना चाहते हैं कि आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो CEO पंजाब की वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in खोलें। होम पेज पर DRAFT ROLL 2026 पर क्लिक करें। अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। कैप्चा भरें। इसके बाद पार्ट नंबर और पार्ट के नाम के हिसाब से वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड करें। PDF खोलकर उसमें अपना नाम और वोटर डिटेल चेक करें। अगर आपको अपना बूथ नंबर या पार्ट नंबर नहीं पता है, तो पहले चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर जाएं। यहां Search Your Name in Voter List विकल्प पर जाएं। अपना EPIC नंबर यानी वोटर ID नंबर और राज्य चुनें। कैप्चा भरकर सर्च करें। इसके बाद आपकी वोटर डिटेल सामने आ जाएगी। इसमें बूथ नंबर, पार्ट नंबर और वोटर का सीरियल नंबर जैसी जानकारी मिल जाएगी। फिर ड्राफ्ट लिस्ट में चेक कर सकते हैं। अगर नाम नहीं मिलता तो फिर कैसे जुड़वाएं Form 6 भरने के बाद क्या होगा, जानिए… अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम या जानकारी गलत तो कैसे ठीक कराए… Form 8 भरने के बाद क्या होगा, जानिए… *****************
ये खबर भी पढ़ें… पंजाब SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:जानिए, कहां से कैसे चेक करें अपना नाम; आपका वोट कटा तो नहीं, यह भी देख सकेंगे पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। अब आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया तो नहीं गया (पढ़ें पूरी खबर)


