गुरुग्राम में चलती सिटी बस में भीषण आग:कापसहेड़ा बॉर्डर की तरफ जा रही थी, बाल-बाल बची सवारियां, कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम में चलती सिटी बस में भीषण आग:कापसहेड़ा बॉर्डर की तरफ जा रही थी, बाल-बाल बची सवारियां, कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सवारियों से भरी एक चलती सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओल्ड दिल्ली रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। चालक ने तुरंत बस को रोका और सभी यात्रियों को फटाफट नीचे उतरने के लिए कहा। गनीमत रही कि आग पूरी तरह फैलने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हादसे की सूचना तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। जाम की स्थिति बनी इस घटना के कारण ओल्ड दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया और क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *