IND vs SL Test 2026: संन्यास के 12 दिन बाद अजिंक्य रहाणे का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को शुरू करने जा रहे हैं नई पारी

IND vs SL Test 2026: संन्यास के 12 दिन बाद अजिंक्य रहाणे का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को शुरू करने जा रहे हैं नई पारी

Ajinkya Rahane New Inning: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 15 अगस्त से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 

Ajinkya Rahane Starts New Journey: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी नई पारी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। रहाणे 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे। 30 जुलाई 2026 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रहाणे 2023 से ही टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और 2018 के बाद से उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया था। अब रहाणे कमेंट्री के दौरान क्रिकेट की बारिकियों को समझाते हुए नजर आएंगे।

टेस्ट से होगी कमेंट्री की शुरुआत

मुंबई का ये दिग्गज बल्लेबाज उन खिलाड़ियों की सूची में आता है, जिसे क्रिकेट की अच्छी जानकारी है। 38 साल के रहाणे ने रिटायरमेंट के बाद अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया था और वीडियो में अपलोड की थी। अब क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में माइक पर क्रिकेट की बारीकियों पर अपनी बात रखते हुए नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट का हिस्सा रहे रहाणे अपने कमेंट्री करियर का आगाज भी इसी फॉर्मेट से कर रहे हैं।

रहाणे ने कहा, “मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का शिखर है। इतने सालों तक इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब खेल को एक अलग नजरिए से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अनुभव शेयर करने, खेल की बारीकियों को समझने और फैंस को उन फैसलों, रणनीतियों और पलों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं, जो एक टेस्ट मैच को आकार दे सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं फैंस के लिए ब्रॉडकास्ट अनुभव को और बेहतर बना पाऊंगा और उन्हें मैदान पर क्या होता है, इसकी गहरी समझ दे पाऊंगा।”

रहाणे के इंटरनेशनल आंकड़े

अजिंक्य रहाणे ने 2011 में भारतीय टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट में और 2013 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेलने वाले इस दिग्गज ने टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक की बदौलत 5,077 रन बनाए। वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 रन और 1 अर्धशतक की मदद से टी20 में 375 रन बनाए हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *