AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से स्कॉट बोलैंड- जोश इंग्लिस हुए बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से स्कॉट बोलैंड- जोश इंग्लिस हुए बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी

Australia Playing 11 For 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 से स्कॉट बोलैंड को बाहर कर दिया है। 

Bangladesh Tour of Australia 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को बाहर बैठना होगा, जो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं पैट कमिंस की वापसी की वजह से स्कॉट बोलैंड को भी बाहर होना पड़ा है। सीरीज का पहला मैच डारविन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 13 अगस्त को सुबह 6 बजे शुरू होगा।

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जैक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेज़लवुड।

ऑस्ट्रेलिया अगर ये दोनों मैच जीत लेती है तो उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइलन की राह और आसान हो जाएगी। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3, न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 और भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। उसके फिलहाल 8 मैचों में 84 अंक हैं और जीत प्रतिशत 87.50 है। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच जीतने पर ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 90 हो जाएगा। दूसरी ओर अगर बांग्लादेश 2-0 से जीत हासिल करती है तो वह तीसरे स्थान पर आ जाएगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को भी फायदा होगा और शुभमन गिल एंड कंपनी चौथे स्थान पर आ जाएगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले, साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है, तो बांग्लादेश चौथे और टीम इंडिया 5वें स्थान पर मौजूद है। श्रीलंका तालिका में छठे स्थान पर है। इसके बाद इंग्लैंड वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें हैं लेकिन इन तीनों का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट चुका है।

टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जाकेर अली, इबादोत हुसैन और मुशफिक हसन।

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

जैक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड और जोश इंग्लिस।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *