नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ने सुसाइड अटेम्प्ट किया:पहले वीडियो बनाया, सीनियर पर रैगिंग और स्टाफ पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ने सुसाइड अटेम्प्ट किया:पहले वीडियो बनाया, सीनियर पर रैगिंग और स्टाफ पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) घंडल शिमला के एक छात्र ने सुसाइड का प्रयास किया। छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले छात्र ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने रैगिंग और विश्वविद्यालय प्रशासन व स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का प्रयास करने वाले छात्र की पहचान निखिल प्रकाश के रूप में हुई है। वीडियो में निखिल भावुक होकर रोते हुए अपनी आपबीती बता रहा है। उसने आरोप लगाया कि कुछ छात्र लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। उसका दावा है कि उसने इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि छात्र ने कुछ जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। इन छात्रों पर लगाए आरोप निखिल ने वीडियो में साहिल सिंह, रोहित, प्रभात, पार्थ शुक्ला और ज्योतिरादित्य नामक छात्रों पर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि इन छात्रों ने उसके खिलाफ झूठी एफआईआर और एंटी रैगिंग शिकायत दर्ज करवाई। निखिल ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। छात्र के अनुसार उसने दूसरे वर्ष में भी संबंधित छात्रों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की थी। उसका कहना है कि शिकायतों के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ‘मेरे पास सीसीटीवी फुटेज समेत साक्ष्य’ निखिल ने वीडियो में दावा किया कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज सहित कई ऐसे साक्ष्य हैं, जिनसे उसके आरोपों की पुष्टि हो सकती है। उसने कहा कि वह पिछले करीब एक महीने से पुलिस थाने और विश्वविद्यालय प्रशासन के चक्कर काट रहा था। इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। वीडियो में परिवार से मांगी माफी वीडियो में निखिल ने मानसिक तनाव और परेशानी का जिक्र करते हुए अपने परिवार से भावुक होकर माफी मांगी। उसने कहा कि यदि वह कोई कठोर कदम उठाता है तो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और उसे परेशान करने वाले छात्र जिम्मेदार होंगे। हालांकि, वीडियो में छात्र की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी ने कहा- रैगिंग मामले की जांच जारी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि रैगिंग से संबंधित मामले की जांच अभी चल रही है और इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, सभी शिकायतों की जांच कानून, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और लागू नियमों के तहत की जाएगी। मामले में जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *