पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर गांव के एक नाश्ता दुकान से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कटिहार जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान सूचना मिली की चकला मौला नगर गांव में एक नाश्ता की दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर नाश्ता दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ। शराब बरामद होते ही विक्रेता लालू कुमार साह ग्राम चकला मौला नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब विक्रेता के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया। पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर गांव के एक नाश्ता दुकान से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कटिहार जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान सूचना मिली की चकला मौला नगर गांव में एक नाश्ता की दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर नाश्ता दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ। शराब बरामद होते ही विक्रेता लालू कुमार साह ग्राम चकला मौला नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब विक्रेता के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।


