खैरा ठाकुरबाड़ी के पास 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पोठिया थाना पुलिस ने खैरा लालचंद ठाकुरबारी के पास छापेमारी कर 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी निवासी मो. रहीम (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पोठिया पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरा लालचंद ठाकुरबारी के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मो. रहीम को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवक से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पोठिया थाना पुलिस ने खैरा लालचंद ठाकुरबारी के पास छापेमारी कर 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी निवासी मो. रहीम (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पोठिया पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरा लालचंद ठाकुरबारी के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मो. रहीम को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवक से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *