बारसोई प्रखंड सभागार में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें चार पंचायतों के 36 प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में हुए सामाजिक अंकेक्षण की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। जनसुनवाई के दौरान सरकारी विद्यालयों की जमीनी स्थिति से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। जनसुनवाई में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, पुस्तक, छात्रवृत्ति, पोशाक और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। कई विद्यालयों में जर्जर भवन, बदहाल शौचालय, पुस्तकालय का अभाव, खेल मैदान की कमी, खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने तथा नामांकन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। ग्रामीणों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने जनसुनवाई में उठाए गए सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के निष्पादन का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर कमियों को दूर करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं मिल सकें। जनसुनवाई में बीडीओ चंदन प्रसाद, जिला संसाधन सेवी मुकेश कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना के सुधीर कुमार झा, जीविका प्रतिनिधि चंपा तोकेदार, विद्यालय शिक्षा समिति के सहदेव राय, सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेवी अनिल कुमार, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद रमजान, रासबिहारी, गुड्डू कुमार, आशीष कुमार, शिवशंकर सहाय, अक्षय कुमार, नीताय कुमार, रकीबुल, रौफ, सोयब, नरेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे। बारसोई प्रखंड सभागार में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें चार पंचायतों के 36 प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में हुए सामाजिक अंकेक्षण की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। जनसुनवाई के दौरान सरकारी विद्यालयों की जमीनी स्थिति से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। जनसुनवाई में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, पुस्तक, छात्रवृत्ति, पोशाक और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। कई विद्यालयों में जर्जर भवन, बदहाल शौचालय, पुस्तकालय का अभाव, खेल मैदान की कमी, खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने तथा नामांकन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। ग्रामीणों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने जनसुनवाई में उठाए गए सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के निष्पादन का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर कमियों को दूर करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं मिल सकें। जनसुनवाई में बीडीओ चंदन प्रसाद, जिला संसाधन सेवी मुकेश कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना के सुधीर कुमार झा, जीविका प्रतिनिधि चंपा तोकेदार, विद्यालय शिक्षा समिति के सहदेव राय, सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेवी अनिल कुमार, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद रमजान, रासबिहारी, गुड्डू कुमार, आशीष कुमार, शिवशंकर सहाय, अक्षय कुमार, नीताय कुमार, रकीबुल, रौफ, सोयब, नरेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।


