किशनगंज में 4 दोस्तों के संग महानंदा नदी में नहाने गया छात्र नदी में डूबकर लापता हो गया है। दरअसल, मंगलवार दोपहर को टाउन थाना क्षेत्र के बेथल मिशन स्कूल के चार छात्र स्कूल का बहाना कर घर से घूमने निकल गए। चारों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते थे। चारों मिलकर चकला अंतर्गत महानंदा नदी में नहाने गए। इसी दौरान उनमें से एक दोस्त गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। लापता किशोर की पहचान अब्दुल हादिर के रूप में हुई है। अब्दुल हादिर कक्षा 8 का छात्र था, जो खगड़ा का रहनेवाला है। उनके अन्य तीन दोस्त विश्वजीत कुमार, अनुपम कुमार, जीके पासवान ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन की मगर किशोर नही मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। सूचना के बावजूद 2 घंटे लेट पहुंची SDRF घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंची है और किशोर के छानबीन में जुट गई है। हालांकि लोगो का आरोप है कि SDRF की टीम सूचना के बावजूद 2 घंटे लेट से पहुंची है। वही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। किशनगंज में 4 दोस्तों के संग महानंदा नदी में नहाने गया छात्र नदी में डूबकर लापता हो गया है। दरअसल, मंगलवार दोपहर को टाउन थाना क्षेत्र के बेथल मिशन स्कूल के चार छात्र स्कूल का बहाना कर घर से घूमने निकल गए। चारों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते थे। चारों मिलकर चकला अंतर्गत महानंदा नदी में नहाने गए। इसी दौरान उनमें से एक दोस्त गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। लापता किशोर की पहचान अब्दुल हादिर के रूप में हुई है। अब्दुल हादिर कक्षा 8 का छात्र था, जो खगड़ा का रहनेवाला है। उनके अन्य तीन दोस्त विश्वजीत कुमार, अनुपम कुमार, जीके पासवान ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन की मगर किशोर नही मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। सूचना के बावजूद 2 घंटे लेट पहुंची SDRF घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंची है और किशोर के छानबीन में जुट गई है। हालांकि लोगो का आरोप है कि SDRF की टीम सूचना के बावजूद 2 घंटे लेट से पहुंची है। वही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


