Rajasthan Rain Update : दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सुनैल में 300 MM हुई

Rajasthan Rain Update : दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सुनैल में 300 MM हुई

Rajasthan 12 August Rain Update : राजस्थान अभी भी मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहा है। अगस्त के 10 दिन बीत चुके हैं पर प्रदेश में मिलीजुली बारिश ही हुई है। राजस्थान के बांधों में लंबे इंतजार के बाद कुल भराव क्षमता का 50.24 फीसदी पानी भर गया है। मौसम विभाग की मंगलवार को आई नई भविष्यवाणी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट आया है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश वह पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

राजस्थान में 14 अगस्त के मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी व उत्तर पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।

Rajasthan Rain Update
Rajasthan Rain Update : जयपुर में पोलो विक्ट्री स्टेशन रोड पर लबालब पानी। फोटो पत्रिका दिनेश कुमार

दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज मंगलवार को भी कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

आज भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना

इसके प्रभाव से आज 11 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

सर्वाधिक बारिश सुनैल, झालावाड़ में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में झालावाड़ जिले में अत्यंत भारी बारिश बूंदी, कोटा जिलों में अतिभारी बारिश तथा बांसवाड़ा बांदा, डीडवाना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सुनैल, झालावाड़ में 300 MM दर्ज किया गया है।

अब तक लबालब बांधों की संख्या 22 हुई

जल संसाधन विभाग ने बारिश के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.24 प्रतिशत पानी हो गया है। इस मानसून प्रदेश के बांधों में अब तक 5.78 प्रतिशत पानी आया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 6 और बांध लबालब भर गए हैं। अब तक लबालब बांधों की संख्या 22 हो गई है। इस मानसून में अब तक करीब 100 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई। प्रदेश में अभी भी 220 बांध खाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *