शेखपुरा में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने महानंदपुर गांव के बघार में सड़क किनारे एक पुलिया के पास से उसे खदेड़कर पकड़ा। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पांची गांव निवासी सिन्टू शर्मा के रूप में हुई है, जो राजेंद्र शर्मा उर्फ राजो हजाम का पुत्र है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी वन विभाग में सरकारी नौकरी, सस्ते बैंक ऋण, पेंसिल पैकिंग और आयुर्वेदिक दवा पैकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था। वह लोगों को ऑनलाइन प्रलोभन देकर उनसे पैसे ऐंठता था। बरामद मोबाइलों की गैलरी से कई पोस्टर, पंपलेट, डेटा, मोबाइल नंबर, ऑडियो चैट लिंक, वीडियो चैट लिंक, वॉयस कॉल लिंक और QR कोड मिले हैं। ये सभी ठगी के प्रमाण के तौर पर जब्त किए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के बरामद तीनों मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों में ठगी के 6 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा था, जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। गिरफ्तार साइबर ठग के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने महानंदपुर गांव के बघार में सड़क किनारे एक पुलिया के पास से उसे खदेड़कर पकड़ा। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पांची गांव निवासी सिन्टू शर्मा के रूप में हुई है, जो राजेंद्र शर्मा उर्फ राजो हजाम का पुत्र है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी वन विभाग में सरकारी नौकरी, सस्ते बैंक ऋण, पेंसिल पैकिंग और आयुर्वेदिक दवा पैकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था। वह लोगों को ऑनलाइन प्रलोभन देकर उनसे पैसे ऐंठता था। बरामद मोबाइलों की गैलरी से कई पोस्टर, पंपलेट, डेटा, मोबाइल नंबर, ऑडियो चैट लिंक, वीडियो चैट लिंक, वॉयस कॉल लिंक और QR कोड मिले हैं। ये सभी ठगी के प्रमाण के तौर पर जब्त किए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के बरामद तीनों मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों में ठगी के 6 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा था, जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। गिरफ्तार साइबर ठग के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

