IND vs SL: भारत के खिलाफ टीम की घोषणा से पहले श्रीलंका को दोहरा झटका, 2 स्टार बल्लेबाज हुए इंजर्ड

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा दो सप्‍ताह पहले ही हो चुकी है। सीरीज का आगाज होने में अब सिर्फ 4 दिन शेष हैं, लेकिन मेजबान टीम का ऐलान नहीं हो सका है। इसके पीछे की वजह कुसल मेंडिस जैसे स्‍टार प्‍लेयर्स का इंजर्ड होना माना जा रहा है। 

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 से गॉल में होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए मेहमान टीम ने 28 जुलाई को ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी और उसके बाद दो बदलाव भी किए। लेकिन अभी तक मेजबान टीम की घोषणा नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि घोषणा में देरी की वजह मुख्य खिलाड़ियों पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की इंजरी है। चयनकर्ता इन दोनों स्‍टार प्‍लेयर्स की फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया जाना तय!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह लगभग कन्फर्म है कि निसांका और मेंडिस दोनों ही खिलाड़ी टीम से बाहर रहेंगे। ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट का वर्कलोड नहीं झेल पा रहे थे। रिपोर्ट में टीम के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 54 टेस्ट खेल चुके निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया जाना तय है। इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था।

टीम की पहली पसंद विकेटकीपर मेंडिस के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने 22 वर्षीय बैटिंग सेंसेशन अंजला बंडारा की जगह डिकवेला के अनुभव पर भरोसा जताया है, जिनका फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में औसत 60 से ज्‍यादा है।

इन प्रमुख प्‍लेयर्स का भी टीम में चुना जाना लगभग तय

असिथा फर्नांडो श्रीलंका के पेस-बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे, जिसमें लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो को भी शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं, प्रभात जयसूर्या स्पिन बॉलिंग यूनिट को लीड करेंगे। कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कामिंडू मेंडिस, दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा बैटिंग लाइन अप के मुख्य खिलाड़ी होंगे।

वार्म-अप मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले मदुष्‍का लेंगे निसांका की जगह!

निसांका की गैरमौजूदगी में निशान मदुष्‍का टॉप-ऑर्डर बल्‍लेबाज के तौर पर अपनी जगह बनाए रखेंगे। मदुष्‍का ने तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच में भारत के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े थे। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट शनिवार 15 अगस्त से गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाना है।

श्रीलंका दौरे के भारत की 15 सदस्‍यीय टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्‍णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *