50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जल लेकर निकले:सबसे अधिक भीड़ सिमरिया घाट पर जुटी, फिर कांवरियां बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा हुए रवाना

50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जल लेकर निकले:सबसे अधिक भीड़ सिमरिया घाट पर जुटी, फिर कांवरियां बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा हुए रवाना

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सोमवारी को जलाभिषेक करने को लेकर रविवार की देर शाम से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया घाट पर जुटी, जहां से बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा जाने वाले 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जल लेकर रवाना हुए। जबकि, साहेबपुर कमाल के मुंगेर घाट और झमटिया घाट से भी बड़ी संख्या में कांवरिया शिवालय के लिए रवाना हुए हैं। जलाभिषेक का जल लेने के लिए सिमरिया गंगा तट पर दोपहर से ही भीड़ उमड़ने लगी जो लगातार जारी है। श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारे के साथ गंगा में डुबकी लगाकर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर में लगे श्रद्धालुओं की भीड़ हरिगिरी धाम गढ़पुरा के कांवरिया पथ की ओर चल पड़ी है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गोताखोर की पूरी टीम मुस्तैद रही। श्रावणी मेला के दौरान गंगा नदी में जल भरने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई है। सरकार की ओर से आयोजित श्रावणी मेला के दौरान हरिगिरी धाम जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त का दावा किया गया है। प्रशासन ने सिमरिया से गढ़पुरा तक के पूरे कांवरिया पथ पर विभिन्न जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात करने के साथ-साथ आराम की भी व्यवस्था की है। निजी स्तर पर 10 से अधिक जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। जहां की श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सोमवारी को जलाभिषेक करने को लेकर रविवार की देर शाम से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया घाट पर जुटी, जहां से बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा जाने वाले 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जल लेकर रवाना हुए। जबकि, साहेबपुर कमाल के मुंगेर घाट और झमटिया घाट से भी बड़ी संख्या में कांवरिया शिवालय के लिए रवाना हुए हैं। जलाभिषेक का जल लेने के लिए सिमरिया गंगा तट पर दोपहर से ही भीड़ उमड़ने लगी जो लगातार जारी है। श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारे के साथ गंगा में डुबकी लगाकर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर में लगे श्रद्धालुओं की भीड़ हरिगिरी धाम गढ़पुरा के कांवरिया पथ की ओर चल पड़ी है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गोताखोर की पूरी टीम मुस्तैद रही। श्रावणी मेला के दौरान गंगा नदी में जल भरने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई है। सरकार की ओर से आयोजित श्रावणी मेला के दौरान हरिगिरी धाम जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त का दावा किया गया है। प्रशासन ने सिमरिया से गढ़पुरा तक के पूरे कांवरिया पथ पर विभिन्न जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात करने के साथ-साथ आराम की भी व्यवस्था की है। निजी स्तर पर 10 से अधिक जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। जहां की श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *