सवा करोड़ डकैती कांड, छठा आरोपी भी गिरफ्तार:पुलिस ने 1 लाख कैश भी किया बरामद, मास्टरमाइंड अजीत सिंह का है करीबी

सवा करोड़ डकैती कांड, छठा आरोपी भी गिरफ्तार:पुलिस ने 1 लाख कैश भी किया बरामद, मास्टरमाइंड अजीत सिंह का है करीबी

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर सवा करोड़ रुपए की डकैती हुई थी। मामले में पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम ने नवादा जिले के वारिसलीगंज इलाके में छापेमारी कर जोरारपुर गांव निवासी राजेश झा उर्फ लंगड़ा को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से डकैती के 1 लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित लंगड़ा डकैती गिरोह के मुख्य सरगना अजीत सिंह का बेहद करीबी है। घटना की पूरी साजिश रचने में अजीत और लंगड़ा की ही मुख्य भूमिका थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बीज कारोबारी के एक पूर्व ड्राइवर ने ‘लाइनर’ का काम किया था। उसी चालक ने घर में रखे कैश और जेवरात की सटीक जानकारी मास्टरमाइंड अजीत और लंगड़ा तक पहुंचाई थी। अब तक 6 गिरफ्तार, 9 बदमाशों की तलाश जारी नालंदा एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को बताया था कि डकैती में कुल 15 बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने पूर्व में मास्टरमाइंड अजीत सिंह, संजीव, बिट्‌टी, आदित्य और लाइनर (पूर्व चालक) को गिरफ्तार किया था। लंगड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या 6 हो गई है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि फरार चल रहे अन्य 9 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद हो चुके हैं कैश और कीमती जेवर पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए 5 आरोपितों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लूटी गई संपत्ति बरामद की थी। इनके पास से डकैती के 16.43 लाख रुपए नगद, 450 ग्राम सोने के आभूषण, 7 किलो चांदी के साथ-साथ डायमंड और प्लैटिनम के कीमती जेवर जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपितों के पकड़े जाने पर लूटी गई शेष राशि भी जल्द बरामद कर ली जाएगी। नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर सवा करोड़ रुपए की डकैती हुई थी। मामले में पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम ने नवादा जिले के वारिसलीगंज इलाके में छापेमारी कर जोरारपुर गांव निवासी राजेश झा उर्फ लंगड़ा को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से डकैती के 1 लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित लंगड़ा डकैती गिरोह के मुख्य सरगना अजीत सिंह का बेहद करीबी है। घटना की पूरी साजिश रचने में अजीत और लंगड़ा की ही मुख्य भूमिका थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बीज कारोबारी के एक पूर्व ड्राइवर ने ‘लाइनर’ का काम किया था। उसी चालक ने घर में रखे कैश और जेवरात की सटीक जानकारी मास्टरमाइंड अजीत और लंगड़ा तक पहुंचाई थी। अब तक 6 गिरफ्तार, 9 बदमाशों की तलाश जारी नालंदा एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को बताया था कि डकैती में कुल 15 बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने पूर्व में मास्टरमाइंड अजीत सिंह, संजीव, बिट्‌टी, आदित्य और लाइनर (पूर्व चालक) को गिरफ्तार किया था। लंगड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या 6 हो गई है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि फरार चल रहे अन्य 9 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद हो चुके हैं कैश और कीमती जेवर पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए 5 आरोपितों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लूटी गई संपत्ति बरामद की थी। इनके पास से डकैती के 16.43 लाख रुपए नगद, 450 ग्राम सोने के आभूषण, 7 किलो चांदी के साथ-साथ डायमंड और प्लैटिनम के कीमती जेवर जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपितों के पकड़े जाने पर लूटी गई शेष राशि भी जल्द बरामद कर ली जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *