नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर खगड़िया से है। यहां पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह खुद को NSA अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों से ठगी करता था। वहीं सीवान में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS गिरफ्तार खगड़िया पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों से ठगी करता था। पूरी खबर पढ़ें 2. युवती से रेप, प्राइवेट पार्ट में टांके लगे सीवान में शनिवार को युवती से रेप का मामला सामने आया। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने अपहरण किया। इसके बाद चलती गाड़ी में रेप किया। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, ब्लीडिंग नहीं रुकने के कारण डॉक्टर को टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है। महिला थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी पटना के अधिवेशन भवन में आज बिहार शिक्षा विभाग के दो दिवसीय राज्यस्तरीय ‘कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। 9 और 10 अगस्त तक चलने वाले इस महामंथन में शिक्षा विभाग के राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक के 400 से अधिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. काजल ने पवन सिंह से किया प्यार का इजहार लालू परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव का एक बार फिर दर्द छलका है। तेज प्रताप ने अपने जीवन की तुलना फिल्म ‘बाहुबली फिल्म की कहानी से की है। उन्होंने कहा, मेरी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने मेर साथ गद्दारी की। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो कृष्ण और अर्जुन साथ रहते। पूरी खबर पढ़ें 5. बंद कमरे में ब्लेड से काटा पत्नी का गला गयाजी में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। धारदार ब्लेड से गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पति ने अपने दोनों हाथ की नस काट ली, हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान फेंकनी देवी(30) के तौर पर हुई है। घायल पति मनोज कुमार(35) को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा, मौत पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 7. स्कूल में कट्टा लेकर पहुंचा 9वीं क्लास का छात्र बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। स्कूल में नाबालिग छात्र के पास हथियार मिलने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें 8. जिंदल ब्रांड का नकली माल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के नाम पर नकली करकट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को प्रदूषण रोड स्थित इस फैक्ट्री पर छापेमारी की। कंपनी का दावा है कि नकली उत्पादों के कारण उसे पिछले दो वर्षों में लगभग 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. सिपाही की गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा, हुई शादी समस्तीपुर की एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर उसकी तैनाती है। लड़की चेकपोस्ट पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में कल बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार के लिए बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर खगड़िया से है। यहां पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह खुद को NSA अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों से ठगी करता था। वहीं सीवान में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS गिरफ्तार खगड़िया पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों से ठगी करता था। पूरी खबर पढ़ें 2. युवती से रेप, प्राइवेट पार्ट में टांके लगे सीवान में शनिवार को युवती से रेप का मामला सामने आया। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने अपहरण किया। इसके बाद चलती गाड़ी में रेप किया। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, ब्लीडिंग नहीं रुकने के कारण डॉक्टर को टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है। महिला थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी पटना के अधिवेशन भवन में आज बिहार शिक्षा विभाग के दो दिवसीय राज्यस्तरीय ‘कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। 9 और 10 अगस्त तक चलने वाले इस महामंथन में शिक्षा विभाग के राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक के 400 से अधिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. काजल ने पवन सिंह से किया प्यार का इजहार लालू परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव का एक बार फिर दर्द छलका है। तेज प्रताप ने अपने जीवन की तुलना फिल्म ‘बाहुबली फिल्म की कहानी से की है। उन्होंने कहा, मेरी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने मेर साथ गद्दारी की। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो कृष्ण और अर्जुन साथ रहते। पूरी खबर पढ़ें 5. बंद कमरे में ब्लेड से काटा पत्नी का गला गयाजी में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। धारदार ब्लेड से गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पति ने अपने दोनों हाथ की नस काट ली, हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान फेंकनी देवी(30) के तौर पर हुई है। घायल पति मनोज कुमार(35) को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा, मौत पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 7. स्कूल में कट्टा लेकर पहुंचा 9वीं क्लास का छात्र बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। स्कूल में नाबालिग छात्र के पास हथियार मिलने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें 8. जिंदल ब्रांड का नकली माल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के नाम पर नकली करकट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को प्रदूषण रोड स्थित इस फैक्ट्री पर छापेमारी की। कंपनी का दावा है कि नकली उत्पादों के कारण उसे पिछले दो वर्षों में लगभग 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. सिपाही की गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा, हुई शादी समस्तीपुर की एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर उसकी तैनाती है। लड़की चेकपोस्ट पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में कल बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार के लिए बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

