SLC XI vs IND: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या 45 ओवर में चेज कर पाएगी टीम इंडिया?

SLC XI vs IND: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या 45 ओवर में चेज कर पाएगी टीम इंडिया?

SLC XI vs IND Warm-up Match Day 3: श्रीलंका क्रिकेट इलेवन और भारत के बीच खेला जा रहा वार्म अप मैच अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 363/8 पर घोषित की थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 357/6 पर घोषित की। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 6 रन की बढ़त मिली। अब श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 200/6 घोषित करते हुए भारत के सामने 207 रनों को लक्ष्‍य रखा है। अब टीम इंडिया के सामने तीसरे अंतिम दिन बाकी बचे 45 ओवर में इस टारगेट को हासिल करने का मौका है।

तीसरे दिन खेलने नहीं उतरी भारतीय टीम

भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्‍टंप तक 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे। भारत वॉर्मअप मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरा और टीम ने दूसरे दिन के स्कोर पर ही पारी को घोषित करने का फैसला किया। इस तरह श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर मात्र 6 रन की बढ़त मिली।

भारतीय टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे पडिक्कल ने 164 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 142 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

निशान मदुष्‍का ने दूसरी पारी में भी जड़ा अर्धशतक

तीसरे दिन बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को पहला झटका महज 9 रन के स्‍कोर पर लगा जब रविंद्रा रसंथा महज 8 रन बनाकर मोहम्‍मद सिराज का शिकार बने। इसके बाद पसिंदु भी सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर तीसरे विकेट के लिए निशान मदुष्‍का और पवन रथनायके के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई।

पवन महज 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मदुष्‍का ने 73 गेंदों पर 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। फिर नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बनाए थे कि कप्‍तान सोनल दिनुशा ने पारी घोषित करते हुए भारत के सामने 207 रनों का लक्ष्‍य रखा। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारतीय टीम जीत के लिए जाती है या फिर ड्रॉ के लिए सुरक्षित खेलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *