देवरिया आईटीआई में 11 अगस्त को रोजगार मेला:19 कंपनियां देंगी नौकरी, 25 हजार तक वेतन

देवरिया आईटीआई में 11 अगस्त को रोजगार मेला:19 कंपनियां देंगी नौकरी, 25 हजार तक वेतन

देवरिया जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 11 अगस्त को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में कुल 19 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो युवक-युवतियों को उनकी दक्षता, कौशल और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य केके राम को निर्देशित किया कि मेले में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। दक्षता के आधार पर चयन डीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक रोजगार के इच्छुक युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कंपनियों को भी अभ्यर्थियों की दक्षता के आधार पर ही चयन करने के निर्देश दिए। आईटीआई प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त को सुबह 8:30 बजे आईटीआई परिसर में पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे। कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *