बिहिया नगर में जगदीशपुर-बिहिया SH-102 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के बंद होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। भारी वाहन अब ग्रामीण सड़कों से गुजर रहे हैं, जिस पर रोक लगाने की मांग को लेकर बिहिया के नगरवासियों ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि बिहिया नगर का ROB लगभग डेढ़ से दो साल से बंद है और इसके दोनों तरफ हाइट बैरियर लगाए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग निर्धारित न होने के कारण लंबे समय से बड़ी गाड़ियां बिहिया की ग्रामीण सड़कों का उपयोग कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये भारी वाहन जमुआ रोड, बथान रोड, फिनंगी रोड से पश्चिम रेलवे फाटक की ओर और डाकबंगला रोड होते हुए पश्चिमी रेलवे गुमटी सड़क से मेन रोड तक जा रहे हैं। इन सड़कों पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से उनकी स्थिति खराब हो गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जमुआ रोड के प्रवेश नाले का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नगर पंचायत ने ठीक कराया। आवेदन में यह भी बताया गया है कि जमुआ रोड पर छोटे बच्चों के कई विद्यालय हैं, जबकि डाकबंगला रोड पर भी विद्यालय और लगभग दर्जनभर कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं। इन सड़कों से दिनभर भारी वाहनों के गुजरने के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम जमुआ रोड में बड़े वाहनों के जाम में एक बीमार महिला फंस गई थी। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने ट्रक चालक से रास्ता देने की गुहार लगाई, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। शुक्रवार सुबह भी इसी तरह की घटना होने की बात आवेदन में कही गई है। लोगों का कहना है कि पहले तक असुरक्षा का खतरा सिर्फ स्कूली बच्चों तक सीमित था, लेकिन अब आम लोगों के बीच भी डर का माहौल बन रहा है। ग्रामीण सड़कों पर गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है और स्कूल के समय भी बड़े वाहन इन रास्तों से गुजर रहे हैं। नगरवासियों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि ROB के वैकल्पिक मार्ग का निर्धारण होने तक ग्रामीण सड़कों से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाए। आवेदन पर आशुतोष पांडे पवन कुमार दीपक कुमार अक्षय कुमार विशाल राज गौरव कुमार के हस्ताक्षर हैं। बिहिया नगर में जगदीशपुर-बिहिया SH-102 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के बंद होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। भारी वाहन अब ग्रामीण सड़कों से गुजर रहे हैं, जिस पर रोक लगाने की मांग को लेकर बिहिया के नगरवासियों ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि बिहिया नगर का ROB लगभग डेढ़ से दो साल से बंद है और इसके दोनों तरफ हाइट बैरियर लगाए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग निर्धारित न होने के कारण लंबे समय से बड़ी गाड़ियां बिहिया की ग्रामीण सड़कों का उपयोग कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये भारी वाहन जमुआ रोड, बथान रोड, फिनंगी रोड से पश्चिम रेलवे फाटक की ओर और डाकबंगला रोड होते हुए पश्चिमी रेलवे गुमटी सड़क से मेन रोड तक जा रहे हैं। इन सड़कों पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से उनकी स्थिति खराब हो गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जमुआ रोड के प्रवेश नाले का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नगर पंचायत ने ठीक कराया। आवेदन में यह भी बताया गया है कि जमुआ रोड पर छोटे बच्चों के कई विद्यालय हैं, जबकि डाकबंगला रोड पर भी विद्यालय और लगभग दर्जनभर कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं। इन सड़कों से दिनभर भारी वाहनों के गुजरने के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम जमुआ रोड में बड़े वाहनों के जाम में एक बीमार महिला फंस गई थी। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने ट्रक चालक से रास्ता देने की गुहार लगाई, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। शुक्रवार सुबह भी इसी तरह की घटना होने की बात आवेदन में कही गई है। लोगों का कहना है कि पहले तक असुरक्षा का खतरा सिर्फ स्कूली बच्चों तक सीमित था, लेकिन अब आम लोगों के बीच भी डर का माहौल बन रहा है। ग्रामीण सड़कों पर गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है और स्कूल के समय भी बड़े वाहन इन रास्तों से गुजर रहे हैं। नगरवासियों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि ROB के वैकल्पिक मार्ग का निर्धारण होने तक ग्रामीण सड़कों से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाए। आवेदन पर आशुतोष पांडे पवन कुमार दीपक कुमार अक्षय कुमार विशाल राज गौरव कुमार के हस्ताक्षर हैं।

