हकराही घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:लोगों ने पानी में उतराता हुआ देखा, पुलिस पहचान में जुटी

हकराही घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:लोगों ने पानी में उतराता हुआ देखा, पुलिस पहचान में जुटी

सुरसंड प्रखंड की अमाना पंचायत के देवनाथपट्टी वार्ड नंबर 08 स्थित हकराही घाट के समीप शनिवार को पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण अपनी दैनिकचर्या के कार्यों के लिए गांव के पश्चिम में स्थित हकराही घाट की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी। सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत सुरसंड थाना को इसकी जानकारी दी। सुरसंड थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के इलाकों से पहुंचे ग्रामीण भी शव को पहचानने में असमर्थ रहे। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। सुरसंड प्रखंड की अमाना पंचायत के देवनाथपट्टी वार्ड नंबर 08 स्थित हकराही घाट के समीप शनिवार को पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण अपनी दैनिकचर्या के कार्यों के लिए गांव के पश्चिम में स्थित हकराही घाट की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी। सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत सुरसंड थाना को इसकी जानकारी दी। सुरसंड थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के इलाकों से पहुंचे ग्रामीण भी शव को पहचानने में असमर्थ रहे। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *