नवादा के काशीचक प्रखंड स्थित लीलाबीधा गांव में एक 11 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर मांझी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंदन शुक्रवार शाम करीब चार बजे खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए एक ‘पैन’ (जलधारा) की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई। काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में खेलने के दौरान पैन में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। नवादा के काशीचक प्रखंड स्थित लीलाबीधा गांव में एक 11 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर मांझी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंदन शुक्रवार शाम करीब चार बजे खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए एक ‘पैन’ (जलधारा) की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई। काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में खेलने के दौरान पैन में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।

