गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण के काम को देखते हुए गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े पोषकों की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान विभाग की टीम बिजली लाइन से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करेगी। 5 घंटे तक प्रभावित रहेंगे कई मोहल्लों के उपभोक्ता बिजली विभाग के अनुसार, करीब 5 घंटे तक 11 केवी पोषकों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इसमें दीवान बाजार, बक्शीपुर, अलीनगर, जटाशंकर और मान चौराहा क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। पहले निपटा लें बिजली से जुड़े जरूरी काम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती से पहले पानी भरने सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम पूरे कर लें। तय समय में काम पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


