हाईलेवल पुल से गिरकर मजदूर की मौत:परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े

हाईलेवल पुल से गिरकर मजदूर की मौत:परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े

शहर के पास गागरोन नदी पर चंगेरी की ओर बन रही हाईलेवल पुलिया पर बुधवार को काम करते समय एक मजदूर की नीचे गया। हादसे के बाद मजदूर को झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू भील (26) पुत्र नंद किशोर के रूप में हुई है। वह चंगेरी में कालीसिंध नदी पर बन रही हाईलेवल पुलिया पर काम कर रहा था। उसके साथियों ने बताया कि राजू करीब 95 फीट से अधिक की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी झालावाड़ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और आपसी सहमति के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक राजू भील के दो छोटे बच्चे हैं और वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का बुरा हाल था और दिनभर समाज के लोग व अन्य लोग वहां आते-जाते रहे। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान खानपुर डीवाईएसपी गरिमा जिंदल, खानपुर सीआई रविंद्र चारण, मंडावर थानाधिकारी संपत राज और असनावर तहसीलदार सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *