सुपौल में 2.37 लाख बेनेफिश्यरिज को मिले 27.23 करोड़ रुपए:सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम के तहत योजनाओं का मिला फायदा

सुपौल में 2.37 लाख बेनेफिश्यरिज को मिले 27.23 करोड़ रुपए:सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम के तहत योजनाओं का मिला फायदा

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बुधवार को सुपौल जिले के 2 लाख 37 हजार 378 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 27 करोड़ 23 लाख 42 हजार 600 रुपये की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। यह राशि बिहार सरकार द्वारा राज्यव्यापी अभियान के तहत लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख 29 हजार 698 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान राज्यभर के लाभार्थियों को कुल 1,096 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। अलग-अलग स्कीम के तहत लाभुकों को भेजी पेंशन राशि सुपौल जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को पेंशन राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 55 हजार 746 लाभुकों को 18 करोड़ 15 लाख 41 हजार 400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 44 हजार 619 लाभुकों को 4 करोड़ 92 लाख 55 हजार 300 रुपये तथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10 हजार 454 लाभुकों को 1 करोड़ 19 लाख 4 हजार 400 रुपये की राशि दी गई। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12 हजार 313 लाभुकों को 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 13 हजार 516 लाभुकों को 1 करोड़ 50 लाख 85 हजार 200 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 730 लाभुकों को 8 लाख 6 हजार 300 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, निदेशक एनईपी डीआरडीए अनित कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं 100 से अधिक पेंशन लाभार्थी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने समय पर पेंशन राशि मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बुधवार को सुपौल जिले के 2 लाख 37 हजार 378 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 27 करोड़ 23 लाख 42 हजार 600 रुपये की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। यह राशि बिहार सरकार द्वारा राज्यव्यापी अभियान के तहत लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख 29 हजार 698 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान राज्यभर के लाभार्थियों को कुल 1,096 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। अलग-अलग स्कीम के तहत लाभुकों को भेजी पेंशन राशि सुपौल जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को पेंशन राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 55 हजार 746 लाभुकों को 18 करोड़ 15 लाख 41 हजार 400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 44 हजार 619 लाभुकों को 4 करोड़ 92 लाख 55 हजार 300 रुपये तथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10 हजार 454 लाभुकों को 1 करोड़ 19 लाख 4 हजार 400 रुपये की राशि दी गई। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12 हजार 313 लाभुकों को 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 13 हजार 516 लाभुकों को 1 करोड़ 50 लाख 85 हजार 200 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 730 लाभुकों को 8 लाख 6 हजार 300 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, निदेशक एनईपी डीआरडीए अनित कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं 100 से अधिक पेंशन लाभार्थी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने समय पर पेंशन राशि मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *