जमुई रुई गोदाम में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से कपड़ा जला, पीड़ित बोला-मुआवजा मिले

जमुई रुई गोदाम में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से कपड़ा जला, पीड़ित बोला-मुआवजा मिले

जमुई शहर के महिसौड़ी रोड स्थित वी2 मॉल के पास एक रुई गोदाम में बुधवार को आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा रुई और कपड़ा जलकर राख हो गया, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पीड़ित बानपुर निवासी मो. मुन्ना सरफुद्दीन ने बताया कि वह कई वर्षों से रुई धुनाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका गोदाम वी2 मॉल के समीप स्थित था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रोजगार शुरू करने के लिए मांगी मदद मो. मुन्ना सरफुद्दीन के अनुसार, वह सड़क किनारे रजाई, तकिया और अन्य सामान तैयार कर अपना परिवार चलाते थे। आग लगने से उनकी पूरी पूंजी जलकर राख हो गई है। इस घटना से उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह अपना रोजगार दोबारा शुरू कर सकें। जमुई शहर के महिसौड़ी रोड स्थित वी2 मॉल के पास एक रुई गोदाम में बुधवार को आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा रुई और कपड़ा जलकर राख हो गया, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पीड़ित बानपुर निवासी मो. मुन्ना सरफुद्दीन ने बताया कि वह कई वर्षों से रुई धुनाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका गोदाम वी2 मॉल के समीप स्थित था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रोजगार शुरू करने के लिए मांगी मदद मो. मुन्ना सरफुद्दीन के अनुसार, वह सड़क किनारे रजाई, तकिया और अन्य सामान तैयार कर अपना परिवार चलाते थे। आग लगने से उनकी पूरी पूंजी जलकर राख हो गई है। इस घटना से उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह अपना रोजगार दोबारा शुरू कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *