सीकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भास्कर समाधान पर एक बार फिर जनसुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कहीं नालियों के बार-बार जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में पुराने और जर्जर बिजली के तार लोगों के लिए हादसे की आशंका पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में कचरा समय पर नहीं उठने और सफाई व्यवस्था कमजोर होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। हालांकि, कुछ मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान भी किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) नाली जाम होने से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी
पीपराली रोड स्थित जलधारी नगर-जाट कॉलोनी से भगवान सिंह आर्य ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नाली चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि सफाई के दौरान निकाला गया कचरा भी समय पर नहीं उठाया जाता और क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात में समस्या और बढ़ जाती है। पुराने बिजली के तार बने हादसे का खतरा
गांधी नगर क्षेत्र के पिंक हाउस रोड से मुकेश कुमार मोरड़िया ने बिजली व्यवस्था को लेकर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि दोनों खंभों पर लगे तार काफी पुराने हो चुके हैं और हवा चलने पर आपस में उलझ जाते हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से पुराने तार हटाकर नई केबल लगाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। गैस पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क नहीं हुई दुरुस्त
तिलक नगर स्थित अन्नपूर्णा रोड से जयप्रकाश सैनी ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि करीब एक महीने पहले पीएनजी गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइपलाइन का कार्य पूरा हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कचरे और गंदे पानी से लोगों की बढ़ी परेशानी
फतेहपुर रोड क्षेत्र से मोहम्मद आसिफ ने सड़क किनारे फैली गंदगी और जमा पानी की समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद को फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क किनारे कचरे के ढेर और गंदे पानी के कारण लोगों को दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान
शेखपुरा मोहल्ला क्षेत्र से सुभाष महाला ने रेलवे अंडरपास में जलभराव की शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बारिश के बाद करीब 48 घंटे तक अंडरपास में पानी भरा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी करवाई और समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। आवारा पशुओं की समस्या का हुआ समाधान
देव नगर, जिला स्टेडियम के सामने से विजय धायल ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई थी। पशु सड़कों पर घूमते रहते थे और कई बार आपस में लड़ाई भी करते थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटवाया, जिससे लोगों को राहत मिली। आज के पब्लिक के स्टार : अमित शर्मा
देव नगर, जिला स्टेडियम के सामने से विजय धायल ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई थी। पशु सड़कों पर घूमते रहते थे और कई बार आपस में लड़ाई भी करते थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान में AEN, अमित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई, जिसके बाद क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटाया गया। समस्या के समाधान से स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवागमन अधिक सुरक्षित हो सका। आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, पानी लीकेज की समस्या दुरस्त:सीकर में स्ट्रीट लाइट, खुली नाली और गंदगी की समस्याएं बनी चिंता का कारण 2.एक क्लिक पर हुआ सड़क की समस्या का समाधान:नालियों और सीवरेज की समस्याओं से लोग परेशान, JEN हरिराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर ‘समाधान’, एप पर शिकायत से प्रशासन हुआ अलर्ट:पानी, सफाई और आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों का हुआ समाधान 4.सीकर में समाधान सेगमेंट का असर:कचरा गाड़ी और नाली की समस्या में सुधार, AEN अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5.सीकर में सड़क और सीवर समस्याओं से लोग परेशान:कई इलाकों में जलभराव, टूटी सड़कें और खुले चैंबर; AEN वाजिद अहमद बने स्टार ऑफिसर 6. भास्कर समाधान असर, एक पोस्ट से मिल रहा समाधान:बिजली, सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्याओं से लोग परेशान, विवेक ओला बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 7.सीकर में भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज:स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति की समस्या पर कार्रवाई, हरिराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’


