जयपुर। जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समाधान कराने के लिए दैनिक भास्कर का ‘समाधान’ सेगमेंट लगातार एक मजबूत जरिया बना हुआ है। गुलाबी नगरी के अलग-अलग इलाकों से इस बार भी स्थानीय निवासियों ने टूटी सड़कें, कचरा, गंदे पानी की सप्लाई और बंद स्ट्रीट लाइटों जैसी गंभीर जन-समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। जहां एक तरफ जगतपुरा, सोडाला और चार दरवाजा क्षेत्र में कई शिकायतों के बाद भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘समाधान’ सेगमेंट पर आवाज उठाने का बड़ा असर भी देखने को मिला है। सुमेल क्षेत्र में बिजली के हाई वोल्टेज की समस्या पर विभाग ने तुरंत एक्शन लिया, तो वहीं घाट गेट इलाके में नालियों की सफाई करवाकर निवर्तमान मेयर कुसुम यादव ने त्वरित राहत पहुंचाई है। जनहित में किए गए इस त्वरित कार्य के लिए कुसुम यादव को आज का ‘पब्लिक का स्टार’ चुना गया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) कई शिकायतों के बाद भी रोड नहीं बनी
जयपुर शहर के जगतपुरा इलाके से हरि नारायण शर्मा ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि करलन का बाढ़ वीआईटी रोड की सड़कों की हालत काफी खराब है। रोड जैसी साधारण सुविधा की भी इस इलाके में कमी है। उनका कहना है कि इस मामले में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया है।
गंदी बदबू और कचरे की समस्या
सोडाला के रहने वाले विक्की अग्रवाल ने भी समाधान सेगमेंट पर अपनी कचरे से संबंधित समस्या पोस्ट की है। विक्की ने बताया कि सुशीलपुरा में सड़क के किनारी काफी सारा कचरा पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को गंदी बदबू झेलनी पड़ रही है।
लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी
जयपुर शहर के परकोटे में बसे चार दरवाजा मंडी खटीकन क्षेत्र से महेंद्र तंवर ने सड़क टूटी होने की शिकायत समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की है। महेंद्र ने बताया कि 2 साल से रोड टूटी पड़ी है और रोड टूटने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिससे लोगों को बीमारियों का डर बना रहता है।
गौरव विहार की गली में अंधेरे की शिकायत
सांगानेर क्षेत्र के बालाजी विहार रोड से मुकेश कुमार साहू ने स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि गौरव विहार रामपुरा रोड के सामने की रोड लाइट महीनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण गली में अंधेरा बना हुआ है।
बिजली की समस्या का हुआ समाधान
सुमेल क्षेत्र के सरपंच कॉलोनी से नरेश सोनी ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर बिजली से संबंधित शिकायत पोस्ट की थी। जिसमें नरेश ने बताया था कि अचानक से बिजली का वोल्टेज बढ़ने से घरों के कई सारे उपकरण खराब हो गए है। लोगों के घर में लगी लाइटें, फ्रिज, टी.वी खराब हो गए। समस्या पोस्ट होते ही बिजली विभाग ने तुरंत इस पर कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
कुछ ही दिनों में हुई नालियों की सफाई
जयपुर शहर के घाट गेट इलाके के घी वालों के रास्ते से विरेंद्र कुमार अटल ने गली में बनी नालियों की गंदी स्थिति के बारे में पोस्ट किया था। जिसमें विरेंद्र ने लिखा था कि इस इलाके में नाली की सफाई नहीं होती है और होती भी है तो कचरा रोड पर ही छोड़ दिया जाता है। समस्या दैनिक भास्कर पर पोस्ट होते ही निवर्तमान मेयर ने साफ-सफाई करवा दी है। जिससे वहां रहने वाले लोगों की एक बड़ी समस्या खत्म हुई है।
कुसुम यादव बनीं आज की ‘पब्लिक का स्टार’
घाट गेट इलाके के घी वालों के रास्ते से नालियों की गंदी स्थिति की समस्या सामने आई थी। जिसमें रोड पर भी नालियों का कचरा पड़ा होने की शिकायत लिखी थी। इस समस्या पर निवर्तमान मेयर कुसुम यादव ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को समाधान मिल गया है।
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पानी, सड़क और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे लोग, शिव कुमार बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ की पहल का असर:आदर्श नगर की बंद स्ट्रीट लाइट और बुद्ध विहार की सफाई समस्या दूर; झोटवाड़ा, सांगानेर और जगतपुरा में लोग परेशान 3.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’ 5.जयपुर में खुले नाले, सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान:प्रशासन की अनदेखी से समस्याएं जस की तस, कई जगहों पर हुआ समाधान 6.मुरलीपुरा और मानसरोवर में सीवर की समस्या:कई क्षेत्रों में भास्कर की पहल से हुआ समाधान; XEN निधि जैन बनीं आज ‘पब्लिक की स्टार’ 7.भास्कर समाधान असर, एक पोस्ट से मिल रहा हल:सड़क और रोड लाइट की समस्याओं का हुआ समाधान; XEN प्रदीप शर्मा बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान से सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं शिकायतें:खबर पोस्ट होते ही ले रहे एक्शन, ओम थानवी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर: ओवरफ्लो सीवर लाइन से मिली राहत:कचरा नहीं उठने और पानी भरने से लोग परेशान; भास्कर की पोस्ट से हुआ समस्याओं का समाधान 10.जयपुर में सेवा सदन मार्ग से नहीं उठ रहा कचरा:रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में सीवर ओवरफ्लो से बढ़ी परेशानी;रविन्द्र सिंह बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’


