‘भास्कर समाधान’: सिर्फ एक पोस्ट से दूर हो रहीं समस्याएं:तीन साल से 100 घरों को पीने का पानी नहीं, ठेकेदार ने तोड़ी लाइन, सीवर का पानी कॉलोनी में घुसा

‘भास्कर समाधान’: सिर्फ एक पोस्ट से दूर हो रहीं समस्याएं:तीन साल से 100 घरों को पीने का पानी नहीं, ठेकेदार ने तोड़ी लाइन, सीवर का पानी कॉलोनी में घुसा

जोधपुर शहर से यूजर लगातार दैनि भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर सीवर, बिजली, पानी, सड़क, जलभराव और साफ–सफाई से जुड़ी समस्याएं शेयर कर रहे हैं। इन पोस्ट के जरिये रियल टाइम लोकेशन के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को यूजर की समस्याएं सीधे मिल रही हैं। जोधपुर से मिली एक पोस्ट में बताया कि उनकी कॉलोनी में तीन साल से पीने का पानी नहीं पहुंचा है, टैंकर से प्यास बुझा रहे हैं। ऐसे ही दूसरी पोस्ट में एक यूजर ने लिखा कि ठेकेदार की गलती से सीवर लाइन टूटी जिसका गंदा पानी कॉलोनियों में भर रहा है। हालांकि, भास्कर ‘समाधान’ के तहत जब इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, तब कई मामलों में विभागों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्या का समाधान भी किया है। ऐसी कुछ समस्याओं, लोगों की पोस्ट और उनके समाधानों पर एक नजर.. भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ठेकेदार ने तोड़ी सीवर लाइन, घरों में जा रहा पानी जोधपुर से दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर बालाजी नगर से नरपत सिंह बेंडा ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि गली में काम करने के दौरान ठेकेदार ने सीवर लाइन तोड़ दी है जिससे गंदा पानी आसपास के घरों में जा रहा है। इतना ही नहीं अब पानी अन्य कॉलोनी में भी जा रहा है। इसका जल्द समाधान करवाएं। तीन साल से 100 घरों में नहीं आ रहा पानी जोधपुर के तिरुपति नगर, नांदरी, बनार रोड से इंद्र सिंह ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बनार रोड खसरा नंबर 48/53 में बीते तीन साल से पीने का पानी नहीं है। सारण नगर के पीएचईडी विभाग में कई बार शिकायत कर चुके लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। कॉलोनी के 100 घर टैंकर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं। आंधी में गिरा बिजली का पोल नहीं लगाया शहर के चौपासनी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 19 से पुखराज ने पोस्ट कर बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि 30 मई को आए आंधी–तूफान में हमारे घर के आगे लगा बिजली का पोल भी गिर गया था। उसमें लाइट की सप्लाई भी चालू थी। बिजली विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है। 15 दिन से सीवर का पानी कॉलोनी में बह रहा कायलाना सूरसागर रोड, सूर्य नगर से दिनेश लोढ़ा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि बीते 15 दिनों से सीवर और नाले का गंदा पानी उनकी कॉलोनी में बह रहा है। सड़कों के किनारे जमने से यह सड़ रहा है और तेज बदबू मारता है। शिकायत करने के बावजूद विभाग इसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोग बहुत परेशान हैं। मंदिर के पास पड़ा कचरा उठाया, पोस्ट भी किया जोधपुर से बाबूलाल ने समस्या पोस्ट की थी कि लक्ष्मण घाटी, सूर सागर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास बस्ती के लोग कचरा डालते हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ के जरिये नगर निगम से अपील की थी कि बस्ती से रोज कचरा उठवाया जाए ताकि लोग वहां कचरा न डालें। पोस्ट के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने कचरा उठवाकर साफ–सफाई करवा दी है। सड़क पर चल रहा बिजली का काम हुआ पूरा जोधपुर के चौपड़ चौराहा से अरुण सोलंकी ने पोस्ट किया था कि सूर सागर बायपास से चौपड़ चौराहा तक बिजली की केबल डालने का काम चल रहा था। इस दौरान सड़क खोदी गई लेकिन मलबा नहीं हटाया गया। उनकी पोस्ट के बाद बिजली विभाग के अधिकारी ने काम पूरा करवाकर गड्‌ढा भरवा दिया है। पीयूष भारद्वाज आज बने ‘स्टार ऑफिसर’ सूर सागर बायपास से चौपड़ चौराहा तक बिजली की केबल डालने का काम चल रहा था। पोस्ट से शिकायत मली थी कि इसे जल्द पूरा कर गड्‌ढा भरवाया जाए। इस पर डिस्कॉम कॉल सेंटर, जोधपुर के टीम लीडर पीयूष भारद्वाज ने बिजली की केबल डालने का काम तय समय में पूरा करवाकर खोदी गई सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1. 5 दिनों से बंद बिजली आपूर्ति का हुआ समाधान:शिकायतों के बाद कुछ समस्याओं का हुआ समाधान, कुलदीप सिंह बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 2. ‘भास्कर समाधान’, एक पोस्ट से मिल रहे हल:आंधी में गिरे बिजली के पोल अब तक नहीं लगाए, गंदे पानी से निकलने को मजबूर 3.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *