उदयपुर। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर दैनिक भास्कर के ‘समाधान’ सेगमेंट पर अपनी आवाज उठाई है। जहां सूर्य नगर और ओल्ड आरटीओ रोड की यूआईटी कॉलोनी में टूटी और खुली नालियों के कारण हादसों का डर बना हुआ है, वहीं जनकपुरी और पार्थ कॉलोनी के लोग गंदगी और अंधेरे से परेशान हैं। राहत की बात यह है कि भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट होते ही संबंधित विभागों ने तत्परता दिखाई है। चित्रकूट नगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी गई हैं, तो वहीं हिरण मगरी के सेक्टर 4 में खुले सीवर चैंबर को तुरंत बंद करवाकर लोगों को बड़ी राहत दी गई है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) सूर्य नगर कॉलोनी में खुला पड़ा चैंबर
उदयपुर शहर के सूर्य नगर कॉलोनी के दिपेश नंदावत ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर कॉलोनी में नाली का ढक्कन न होने की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि नालियों के ऊपर ढक्कन न होने के कारण लोगों को खतरा बना हुआ है।
यूआईटी कॉलोनी से नाली की समस्या आई सामने
ओल्ड आरटीओ रोड की यूआईटी कॉलोनी से प्रशांत दशिया ने टूटे हुए नाले और उसके आस-पास बनी स्थिति की समस्या पोस्ट की है। प्रशांत का कहना है कि 2 साल से नाले की दीवार और नाला दोनों टूटे हुए है। जिसके कारण ढलान से बच्चे अकसर गिर जाते है।
खाली प्लॉट में पड़े खचरे से हो रही बदबू
ट्रांसपोर्ट नगर की जनकपुरी कॉलोनी से हरदीप सिंह ने खाली प्लॉट में पड़े खचरे के बारे में पोस्ट किया है। हरदीप ने बताया कि अलख नयन हॉस्पिटल के पास बेढ़वास क्षेत्र में काफी सारा कचरा पड़ा हुआ है। जिससे इलाके में बहुत गंदगी हो रही है।
पार्थ कॉलोनी में रोड लाइट न होने से अंधेरा
संतोष नगर के पार्थ कॉलोनी से लक्की ने गली नंबर 2 के शुरूआत में स्ट्रीट लाइट न होने के बारे में समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया है। गली में लाइट ने होने के कारण हर तरफ अंधेरा रहता है। वहां रहने वालों के लिए काफी असुविधा हो जाती है। लोगों ने रोड लाइट लगाने की मांग की है।
चित्रकूट नगर में ठीक हुई स्ट्रीट लाइट
चित्रकूट नगर 80 फीट रोड से करनवीर सिंह ने स्ट्रीट लाइट की समस्या दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने राम पार्क के पास लाइट न होने के बारे में लिखा था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर लाइट लगवा दी है। जिससे लोगों की अंधेरे की समस्या का समाधान हो गया है।
सेक्टर 4 में सीवर चैंबर का ढक्कन हुआ ठीक
उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र के सेक्टर 4 से विष्णु पटेल ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट में रोड पर सीवर चैंबर खुला होने की समस्या पोस्ट की थी। वैशाली आपार्टमेंट के पास मुख्य रोड पर सीवर चैंबर का ढक्कन खुला हुआ पड़ा था। जिससे दुर्घटना होने की बहुत संभावना थी, लेकिन समाधान सेगमेंट पर पोस्ट होते ही नगर निगम के जेईएन ने इसका समाधान करवा दिया है।
जेईएन हिमांशु अग्रवाल बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
हिरण मगरी क्षेत्र के सेक्टर 4 से विष्णु पटेल की सीवर चैंबर की समस्या के समाधान में नगर निगम के जेईएन हिमांशु अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने निगम की टीम को भेजकर समाधान करवा दिया है। जिससे हिमांशु को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है।
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में बिजली आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:लोगों ने भास्कर समाधान पर उठाई आवाज, आशीष कुमावत बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 2.उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:स्ट्रीट लाइट और झुका बिजली पोल हुआ ठीक; कुंभा नगर, बड़गांव, मीरा नगर में समस्याएं बरकरार 3.उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:ज्योति नगर और पत्रकार कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त; सेक्टर-6, विक्रमचार्या नगर और पहाड़ा में समस्याओं से जनता परेशान 4.उदयपुर में कहीं अंधेरे से खतरा,कहीं सड़क-नालियों का संकट:जीएसटी विभाग के क्वार्टर्स में कचरा; भास्कर समाधान से मिली कई समस्याओं से राहत 5. भास्कर समाधान असर, एक पोस्ट से घर बैठे समाधान:कहीं नदी में मिल रहा गंदे नाले का पानी, कहीं टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जेईएन शिवानी बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 6. राजस्थान के 5 और शहरों में ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च:डिप्टी सीएम बैरवा, शिक्षा, कानून और वन मंत्री ने की शुरुआत, समस्या से समाधान तक ऑनलाइन 7. उदयपुर शहर में भास्कर समाधान का असर:खुला नाला और गंदे पानी से लोग परेशान, राजकुमार मावलिया बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’


