मुजफ्फरपुर के अयान ने 83 गेंद में बनाए 210 रन:अंडर-16 क्रिकेट लीग में अपनी पारी में लगाए 35 चौके, 9 छक्के; वैभव सूर्यवंशी के हैं दोस्त

मुजफ्फरपुर के अयान ने 83 गेंद में बनाए 210 रन:अंडर-16 क्रिकेट लीग में अपनी पारी में लगाए 35 चौके, 9 छक्के; वैभव सूर्यवंशी के हैं दोस्त

बिहार क्रिकेट को एक के बाद एक नई प्रतिभाएं मिल रही हैं। जहां युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार उपलब्धियों से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनके बचपन के दोस्त अयान राज भी क्रिकेट मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर के 14 वर्षीय अयान ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि पूरा क्रिकेट जगत उनकी चर्चा करने लगा है। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ (एमडीसीए) के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुई जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में संस्कृति क्लब की ओर से खेलते हुए अयान राज ने महज 83 गेंदों पर 210 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 35 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। वैभव सूर्यवंशी के दोस्त अयान की 2 तस्वीरें देखिए अयान की इस ऐतिहासिक पारी के साथ-साथ उनकी और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की दोस्ती भी चर्चा में है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही खेल के प्रति समान जुनून साझा करते रहे हैं। अब जहां वैभव राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, वहीं अयान जिला और आयु वर्ग क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलकर भविष्य के सितारे के रूप में उभर रहे हैं। संस्कृति क्लब ने खड़ा किया 462 रन का पहाड़ ईटीसी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में संस्कृति क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस रिकॉर्ड स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका अयान राज की रही। अयान के अलावा सैफी सिद्दीकी ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 110 रन ठोक दिए। अपनी पारी में सैफी ने 15 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं शिवम यादव ने 76 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजों ने भी दिखाया दम 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसटीसीए की टीम संस्कृति क्लब के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम मात्र 77 रन पर सिमट गई। संस्कृति क्लब के निशांत तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में तीन मेडन डालकर केवल 11 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी की खास बात यह रही कि उन्होंने हैट्रिक भी अपने नाम की। बीएसटीसीए की ओर से सूरज ने 19 और निखिल ने 14 रन बनाए। घर में ही बना दिया प्रैक्टिस पिच अयान ने बताया कि उन्हें खेल में उनके परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता है उनके पिता हमेशा उनके खेल के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराते हैं। अयान ने बताया कि बारिश के समय प्रैक्टिस में परेशानी होती थी इसलिए पिताजी ने छत पर ही प्रेक्टिस पिच बनवा दिया। इससे वह बारिश के समय भी प्रैक्टिस कर पाते हैं। 4-5 घंटे क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद करते पढ़ाई 14 साल के अयान ने बताया कि वह नौवीं क्लास में पढ़ रहे हैं। अगले साल दसवीं के एग्जाम है लेकिन खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी मैनेज करना पड़ता है। वह इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं, इसलिए खेल में अपना 100% देते हैं इसके लिए चार से पांच घंटे प्रैक्टिस चलती है। वही पढ़ाई भी स्कूल के अलावा घर पर एक-दो घंटे सेल्फ स्टडी करते हैं। पहले भी जड़ चुके हैं तिहरा शतक अयान राज के लिए यह कोई पहला बड़ा कारनामा नहीं है। इससे पहले भी वह जिला क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में तिहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आ चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 327 रन की नाबाद पारी खेलकर स्थानीय क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। क्रिकेट विशेषज्ञ आयान और वैभव के कोच रहे अतुल्य प्रियंकर ने बताया कि अयान की तकनीक, आक्रामक बल्लेबाजी और लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। कम उम्र में लगातार बड़े स्कोर बनाना उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। अंडर-16 लीग के पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाकर अयान ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले वर्षों में वह बिहार क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब मुजफ्फरपुर क्रिकेट को अयान राज के रूप में एक और चमकता सितारा मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार क्रिकेट को एक के बाद एक नई प्रतिभाएं मिल रही हैं। जहां युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार उपलब्धियों से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनके बचपन के दोस्त अयान राज भी क्रिकेट मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर के 14 वर्षीय अयान ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि पूरा क्रिकेट जगत उनकी चर्चा करने लगा है। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ (एमडीसीए) के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुई जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में संस्कृति क्लब की ओर से खेलते हुए अयान राज ने महज 83 गेंदों पर 210 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 35 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। वैभव सूर्यवंशी के दोस्त अयान की 2 तस्वीरें देखिए अयान की इस ऐतिहासिक पारी के साथ-साथ उनकी और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की दोस्ती भी चर्चा में है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही खेल के प्रति समान जुनून साझा करते रहे हैं। अब जहां वैभव राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, वहीं अयान जिला और आयु वर्ग क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलकर भविष्य के सितारे के रूप में उभर रहे हैं। संस्कृति क्लब ने खड़ा किया 462 रन का पहाड़ ईटीसी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में संस्कृति क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस रिकॉर्ड स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका अयान राज की रही। अयान के अलावा सैफी सिद्दीकी ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 110 रन ठोक दिए। अपनी पारी में सैफी ने 15 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं शिवम यादव ने 76 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजों ने भी दिखाया दम 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसटीसीए की टीम संस्कृति क्लब के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम मात्र 77 रन पर सिमट गई। संस्कृति क्लब के निशांत तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में तीन मेडन डालकर केवल 11 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी की खास बात यह रही कि उन्होंने हैट्रिक भी अपने नाम की। बीएसटीसीए की ओर से सूरज ने 19 और निखिल ने 14 रन बनाए। घर में ही बना दिया प्रैक्टिस पिच अयान ने बताया कि उन्हें खेल में उनके परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता है उनके पिता हमेशा उनके खेल के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराते हैं। अयान ने बताया कि बारिश के समय प्रैक्टिस में परेशानी होती थी इसलिए पिताजी ने छत पर ही प्रेक्टिस पिच बनवा दिया। इससे वह बारिश के समय भी प्रैक्टिस कर पाते हैं। 4-5 घंटे क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद करते पढ़ाई 14 साल के अयान ने बताया कि वह नौवीं क्लास में पढ़ रहे हैं। अगले साल दसवीं के एग्जाम है लेकिन खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी मैनेज करना पड़ता है। वह इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं, इसलिए खेल में अपना 100% देते हैं इसके लिए चार से पांच घंटे प्रैक्टिस चलती है। वही पढ़ाई भी स्कूल के अलावा घर पर एक-दो घंटे सेल्फ स्टडी करते हैं। पहले भी जड़ चुके हैं तिहरा शतक अयान राज के लिए यह कोई पहला बड़ा कारनामा नहीं है। इससे पहले भी वह जिला क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में तिहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आ चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 327 रन की नाबाद पारी खेलकर स्थानीय क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। क्रिकेट विशेषज्ञ आयान और वैभव के कोच रहे अतुल्य प्रियंकर ने बताया कि अयान की तकनीक, आक्रामक बल्लेबाजी और लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। कम उम्र में लगातार बड़े स्कोर बनाना उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। अंडर-16 लीग के पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाकर अयान ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले वर्षों में वह बिहार क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब मुजफ्फरपुर क्रिकेट को अयान राज के रूप में एक और चमकता सितारा मिलता दिखाई दे रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *