सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत स्थित धनुषी टोला में हुए हादसे के बाद बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सहनी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। यह हादसा सोमवार देर रात हुआ था, जब सिकंदर सहनी के घर पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। इस घटना में उनकी पत्नी पूजा देवी, एक पुत्री और तीन पुत्र सहित परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। सिकंदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी
घटनास्थल पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर रीगा विधायक बैधनाथ प्रसाद, परिहार विधायक गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत स्थित धनुषी टोला में हुए हादसे के बाद बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सहनी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। यह हादसा सोमवार देर रात हुआ था, जब सिकंदर सहनी के घर पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। इस घटना में उनकी पत्नी पूजा देवी, एक पुत्री और तीन पुत्र सहित परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। सिकंदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी
घटनास्थल पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर रीगा विधायक बैधनाथ प्रसाद, परिहार विधायक गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


