गोपालगंज में मछली व्यवसाई का शव सड़क किनारे मिला:परिजन ने जताई अनहोनी की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा बॉडी

गोपालगंज में मछली व्यवसाई का शव सड़क किनारे मिला:परिजन ने जताई अनहोनी की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा बॉडी

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास एक 49 साल के मछली व्यवसायी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जिउत राजभर के 49 वर्षीय बेटे प्रेम सागर राजभर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा जानकारी के अनुसार, प्रेम सागर राजभर अपने गांव के ही एक साथी किशोरी राजभर के साथ मणिपुर से अपने घर भोरे लौट रहे थे। सोमवार शाम को दोनों मीरगंज स्थित बस स्टैंड पर उतरे। इसी दौरान वे एक-दूसरे से बिछड़ गए। काफी देर तक व्यवसायी का पता नहीं चलने पर उनके साथी और परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। रातभर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता मछली व्यवसायी के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व्यवसायी की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, उससे सामान्य मौत की संभावना कम दिखती है। उन्होंने सीधे तौर पर किसी अनहोनी और साजिश की आशंका व्यक्त की है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका साथी उसे वहीं छोड़कर कहीं चला गया और बाद में न तो घर आया और न ही मौके पर मौजूद मिला। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। व्यवसाई के साथ लौट रहे साथी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि कल शाम दोनों के बिछड़ने के दौरान असल में क्या हुआ था। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास एक 49 साल के मछली व्यवसायी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जिउत राजभर के 49 वर्षीय बेटे प्रेम सागर राजभर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा जानकारी के अनुसार, प्रेम सागर राजभर अपने गांव के ही एक साथी किशोरी राजभर के साथ मणिपुर से अपने घर भोरे लौट रहे थे। सोमवार शाम को दोनों मीरगंज स्थित बस स्टैंड पर उतरे। इसी दौरान वे एक-दूसरे से बिछड़ गए। काफी देर तक व्यवसायी का पता नहीं चलने पर उनके साथी और परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। रातभर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता मछली व्यवसायी के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व्यवसायी की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, उससे सामान्य मौत की संभावना कम दिखती है। उन्होंने सीधे तौर पर किसी अनहोनी और साजिश की आशंका व्यक्त की है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका साथी उसे वहीं छोड़कर कहीं चला गया और बाद में न तो घर आया और न ही मौके पर मौजूद मिला। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। व्यवसाई के साथ लौट रहे साथी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि कल शाम दोनों के बिछड़ने के दौरान असल में क्या हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *