सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के सीरा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की गई। इस दौरान डुमरा थाना पुलिस भारी बल के साथ गांव में मौजूद रही। यह मामला 7 मार्च 2026 की शाम का है, जब सीरा गांव निवासी राजू कुमार साह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के सरपंच राजीव कुमार यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। छापेमारी के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 मार्च 2026 को आरोपी राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, संजीव यादव और सुशील यादव सहित आधा दर्जन अन्य नामजद आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के आलोक में डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सीरा गांव पहुंची और आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के सीरा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की गई। इस दौरान डुमरा थाना पुलिस भारी बल के साथ गांव में मौजूद रही। यह मामला 7 मार्च 2026 की शाम का है, जब सीरा गांव निवासी राजू कुमार साह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के सरपंच राजीव कुमार यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। छापेमारी के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 मार्च 2026 को आरोपी राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, संजीव यादव और सुशील यादव सहित आधा दर्जन अन्य नामजद आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के आलोक में डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सीरा गांव पहुंची और आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।


