पटना में सदाकत आश्रम में मंगलवा को कांग्रेस को पीसी हुई। इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस मीटिंग में 5 एजेंडों पर सभी दलों की सहमति बनी। इसमें मुख्य एजेंडा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का है। परिवारवाद पर राजेश राम ने कहा कि जो नेता सबसे ज्यादा परिवारवाद के खिलाफ कहता था उन्हीं के बेटे अभी स्वास्थ्य मंत्री बने हुए हैं। जो समाजवाद में सबसे आगे अपने आप को करते थे उन्हीं के मंत्रिमंडल में बेटा, बेटी, दामाद मंत्री बने हैं। अगर हमारे यहां परिवारवाद है तो वह संघर्ष करके है। मेरे पिता मंत्री थे लेकिन मैं 30 साल से संघर्ष करके यहां मौजूद हूं। मगर नीतीश कुमार का बेटा कौन सा संघर्ष करके आया है वह मुझे बताइए। वहीं, दूसरी तरफ बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा की है। बिहार यूथ कांग्रेस के नई कार्यकारिणी का गठन होगा। सभी 53 संगठननत्मक जिलों में चुनाव होगा। आज से यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लग गया है।
नेता बनो, नेता चुनो अभियान शुरू होगा इस चुनाव के लिए बिहार में ब्लॉक, विधानसभा जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता और पूर्ण चुनाव के लिए नेता बनो, नेता चुनो अभियान शुरू होगा। 28 तारीख तक नॉमिनेशन होगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि और हमारा चुनाव अभियान डिजिटल मध्यम से होता है। अगर आपको किसी पद पर जाना है तो किसी के पीछे नहीं दौड़ना होगा। जब राहुल गांधी 2010 में युवा कांग्रेस के प्रभारी थे, तो उन्होंने निर्णय लिया था कि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी कांग्रेस से जुड़ सकता है। आज हम यह लॉन्चिंग कर रहे हैं, क्योंकि इस डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से हम पारदर्शिता से अपना नया यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे।
अभियान से जुड़ने के लिए हर मेंबर का 75 रुपए देने होंगे बिहार कांग्रेस के नेता बनो, नेता चुनाव अभियान से जुड़ने के लिए हर मेंबर का 75 रुपए फीस तय है। कुल पांच पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20000 फीस है। जिसमें से एससी, एसटी, ओबीसी और महिला के लिए 10000 है। कोई भी पार्टी नहीं है देश में जहां लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि मैं कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इतने लंबे समय तक यूथ कांग्रेस में सेवा करने का मौका दिया। अपने कार्यकाल में मैंने बहुत सारे कार्यक्रम चलाए, जिसमें पलायन रोको नौकरी दो यात्रा, वोटर अधिकार यात्रा शामिल है। कांग्रेस को छोड़कर ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है देश में जहां लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता है। राहुल गांधी ने संकल्प लिया था कि जो गांव में, शहर में, कस्बों में रहने वाले युवा कांग्रेस पार्टी जुड़ने में छुट जाते हैं, उन्हें जोड़ने के लिए यूथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है। नेता बनो, नेता चुनो अभियान के माध्यम से आप अपना नामांकन खुद कीजिए और किस पद पर आप काम करना चाहते हैं, उसके बारे में जानकारी दीजिए। आज से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है एक महीने तक नामांकन होगा और मेंबरशिप के आधार पर पार्टिसिपेशन होने के बाद चुनाव होगा।
यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लागू लांच होने वाले पोस्टर में राजेश राम की तस्वीर नहीं है। इस सवाल पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास ने कहा कि इसपर मेरा भी फोटो नहीं है। राजेश राम जी तो हमारे सम्मानित लीडर है। यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लागू हो गया है। इसमें मैं भी न्यूट्रल हूं और प्रदेश अध्यक्ष भी न्यूट्रल हैं। जो लोग चुन के आएंगे हम लोग उनका सहयोग करेंगे और उनके साथ कंधे से कंधे मिला के चलेंगे। नीट मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से इसका विरोध कर रही है। हर जिला में हमारे तमाम जिलाध्यक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर के लगातर संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 15 मई से प्रदेश से लेकर के जिला और प्राखंड तक व्यापक कार्यक्रम हम लोग चलाने के लिए जा रहे हैं। पटना में सदाकत आश्रम में मंगलवा को कांग्रेस को पीसी हुई। इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस मीटिंग में 5 एजेंडों पर सभी दलों की सहमति बनी। इसमें मुख्य एजेंडा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का है। परिवारवाद पर राजेश राम ने कहा कि जो नेता सबसे ज्यादा परिवारवाद के खिलाफ कहता था उन्हीं के बेटे अभी स्वास्थ्य मंत्री बने हुए हैं। जो समाजवाद में सबसे आगे अपने आप को करते थे उन्हीं के मंत्रिमंडल में बेटा, बेटी, दामाद मंत्री बने हैं। अगर हमारे यहां परिवारवाद है तो वह संघर्ष करके है। मेरे पिता मंत्री थे लेकिन मैं 30 साल से संघर्ष करके यहां मौजूद हूं। मगर नीतीश कुमार का बेटा कौन सा संघर्ष करके आया है वह मुझे बताइए। वहीं, दूसरी तरफ बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा की है। बिहार यूथ कांग्रेस के नई कार्यकारिणी का गठन होगा। सभी 53 संगठननत्मक जिलों में चुनाव होगा। आज से यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लग गया है।
नेता बनो, नेता चुनो अभियान शुरू होगा इस चुनाव के लिए बिहार में ब्लॉक, विधानसभा जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता और पूर्ण चुनाव के लिए नेता बनो, नेता चुनो अभियान शुरू होगा। 28 तारीख तक नॉमिनेशन होगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि और हमारा चुनाव अभियान डिजिटल मध्यम से होता है। अगर आपको किसी पद पर जाना है तो किसी के पीछे नहीं दौड़ना होगा। जब राहुल गांधी 2010 में युवा कांग्रेस के प्रभारी थे, तो उन्होंने निर्णय लिया था कि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी कांग्रेस से जुड़ सकता है। आज हम यह लॉन्चिंग कर रहे हैं, क्योंकि इस डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से हम पारदर्शिता से अपना नया यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे।
अभियान से जुड़ने के लिए हर मेंबर का 75 रुपए देने होंगे बिहार कांग्रेस के नेता बनो, नेता चुनाव अभियान से जुड़ने के लिए हर मेंबर का 75 रुपए फीस तय है। कुल पांच पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20000 फीस है। जिसमें से एससी, एसटी, ओबीसी और महिला के लिए 10000 है। कोई भी पार्टी नहीं है देश में जहां लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि मैं कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इतने लंबे समय तक यूथ कांग्रेस में सेवा करने का मौका दिया। अपने कार्यकाल में मैंने बहुत सारे कार्यक्रम चलाए, जिसमें पलायन रोको नौकरी दो यात्रा, वोटर अधिकार यात्रा शामिल है। कांग्रेस को छोड़कर ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है देश में जहां लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता है। राहुल गांधी ने संकल्प लिया था कि जो गांव में, शहर में, कस्बों में रहने वाले युवा कांग्रेस पार्टी जुड़ने में छुट जाते हैं, उन्हें जोड़ने के लिए यूथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है। नेता बनो, नेता चुनो अभियान के माध्यम से आप अपना नामांकन खुद कीजिए और किस पद पर आप काम करना चाहते हैं, उसके बारे में जानकारी दीजिए। आज से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है एक महीने तक नामांकन होगा और मेंबरशिप के आधार पर पार्टिसिपेशन होने के बाद चुनाव होगा।
यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लागू लांच होने वाले पोस्टर में राजेश राम की तस्वीर नहीं है। इस सवाल पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास ने कहा कि इसपर मेरा भी फोटो नहीं है। राजेश राम जी तो हमारे सम्मानित लीडर है। यूथ कांग्रेस में आचार संहिता लागू हो गया है। इसमें मैं भी न्यूट्रल हूं और प्रदेश अध्यक्ष भी न्यूट्रल हैं। जो लोग चुन के आएंगे हम लोग उनका सहयोग करेंगे और उनके साथ कंधे से कंधे मिला के चलेंगे। नीट मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से इसका विरोध कर रही है। हर जिला में हमारे तमाम जिलाध्यक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर के लगातर संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 15 मई से प्रदेश से लेकर के जिला और प्राखंड तक व्यापक कार्यक्रम हम लोग चलाने के लिए जा रहे हैं।


