Ruturaj Gaikwad 100 vs Sri Lanka A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने 112 गेंदों का सामना करने के बाद यह कारनामा किया। इस दौरान गायकवाड़ ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 16 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
तिलक वर्मा ने भी जड़ा अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और 140 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ दिया। आपको बता दें कि जब ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए टीम चुनी गई थी, तब ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं चुना गया था। हालांकि रियान पराग के बाहर होने के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने शतक लगाकर इस फैसले को सही साबित कर दिया। इस मुकाबले में वह 114 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर तिलक वर्मा ने भी धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल की और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वह भी 60 रन बनाकर आउट हो गए।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)
View this post on Instagram
A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)
नहीं चला सूर्यवंशी का बल्ला
इस मुकाबले में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी, जो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में तीन चौके लगाकर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी के ओवरों में सुर्यांश शेडगे की आतिशी पारी की बदौलत भारत A ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। शेडगे 14 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। जबकि प्रियांश आर्या 32 रन बनाकर रनआउट हुए। श्रीलंका की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट चटकाए तो चमिक करुणारत्ने, वनुजा सहन और गरुका संकेत को 1-1 सफलता मिली।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)
आपको बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज में तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें श्रीलंका ए और भारत ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम भी शामिल है। सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं। इस तरह ग्रुप चरण में सभी टीमें चार-चार मुकाबले खेलेंगी। जो भी टीमें अंक तालिका में टॉप-2 पर रहेंगी, वे 21 जून को दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।


