बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र स्थित एरका चेकपोस्ट के समीप सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी देशी शराब से लदी एक रिनॉल्ट टवेरा कार को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं एसआई रहमत कुमार के नेतृत्व में की गई। उत्पाद विभाग की टीम एरका चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एनएच-139 से गुजर रही एक संदिग्ध रिनॉल्ट टवेरा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 300 एमएल की 625 बोतल देशी शराब बरामद हुई, जो कुल 25 पेटियों में पैक थी। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी गोविंद कुमार तथा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी बिपुल यादव और गंगहटी गांव निवासी सतीश सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को हिरासत में लेते हुए शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार शराब की खेप को जिले में खपाने की तैयारी थी, लेकिन सतर्कता के कारण तस्करों की योजना विफल हो गई। 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार उत्पाद विभाग ने इसी अभियान के दौरान एक अन्य कार्रवाई में महुआ चुलाई शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान देव थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह हरिहरगंज से शराब लेकर ऑटो के माध्यम से अंबा की ओर आ रहा था। एरका चेकपोस्ट के पास चल रही जांच की जानकारी मिलते ही ऑटो चालक ने उसे रास्ते में ही उतार दिया। उत्पाद विभाग की टीम को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से करीब 4.5 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार राज्य मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान जारी रहेगा ताकि शराब तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र स्थित एरका चेकपोस्ट के समीप सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी देशी शराब से लदी एक रिनॉल्ट टवेरा कार को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं एसआई रहमत कुमार के नेतृत्व में की गई। उत्पाद विभाग की टीम एरका चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एनएच-139 से गुजर रही एक संदिग्ध रिनॉल्ट टवेरा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 300 एमएल की 625 बोतल देशी शराब बरामद हुई, जो कुल 25 पेटियों में पैक थी। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी गोविंद कुमार तथा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी बिपुल यादव और गंगहटी गांव निवासी सतीश सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को हिरासत में लेते हुए शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार शराब की खेप को जिले में खपाने की तैयारी थी, लेकिन सतर्कता के कारण तस्करों की योजना विफल हो गई। 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार उत्पाद विभाग ने इसी अभियान के दौरान एक अन्य कार्रवाई में महुआ चुलाई शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान देव थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह हरिहरगंज से शराब लेकर ऑटो के माध्यम से अंबा की ओर आ रहा था। एरका चेकपोस्ट के पास चल रही जांच की जानकारी मिलते ही ऑटो चालक ने उसे रास्ते में ही उतार दिया। उत्पाद विभाग की टीम को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से करीब 4.5 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार राज्य मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान जारी रहेगा ताकि शराब तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।


