किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना टप्पू ब्लॉक चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक भी घायल हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनो से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात टप्पू ब्लॉक चौक के पास हुआ। बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया। इस हादसे में बाइक चालक नूर आलम, जो शीशाबाड़ी पत्थरघट्टी का निवासी है, वह भी घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में बुजुर्ग महिला और घायल बाइक चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान ब्लॉक चौक कलांगांच निवासी कमरून निशा (पति रफीक आलम) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना टप्पू ब्लॉक चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक भी घायल हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनो से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात टप्पू ब्लॉक चौक के पास हुआ। बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया। इस हादसे में बाइक चालक नूर आलम, जो शीशाबाड़ी पत्थरघट्टी का निवासी है, वह भी घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में बुजुर्ग महिला और घायल बाइक चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान ब्लॉक चौक कलांगांच निवासी कमरून निशा (पति रफीक आलम) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


