बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज नालंदा जिले में एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। नालंदा जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि ये रोजगार मेला संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय नालंदा, ब्लॉक कैंपस बिहारशरीफ में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। कुल 175 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी एक दिवसीय जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी ‘2Coms Consultancy Pvt Ltd’ शिरकत कर रही है, जिसके द्वारा कुल 175 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी। उपलब्ध रिक्तियों में असेंबली लाइन ऑपरेटर के लिए 110 पद और मशीन ऑपरेटर के लिए 65 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक या डिप्लोमा तय की गई है।
सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को 19 हजार 500 रुपए तक मिलेगी सैलरी कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 17 से लेकर 19 हजार 500 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा, जिसमें ‘सीएम प्रतिज्ञा एसोसिएट्स’ के लिए 11,000 रुपए का अतिरिक्त लाभ और अन्य भत्ते भी शामिल होंगे। रोजगार पाने वाले युवाओं का कार्यस्थल नोएडा और बेंगलुरु होगा। जिला नियोजनालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस जॉब कैंप में विभाग केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है और रोजगार से जुड़ी सभी शर्तों व नियमों के लिए पूरी तरह से निजी नियोजक ही जिम्मेदार होंगे। प्रशासन ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जॉब कैंप का लाभ उठाएं। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज नालंदा जिले में एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। नालंदा जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि ये रोजगार मेला संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय नालंदा, ब्लॉक कैंपस बिहारशरीफ में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। कुल 175 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी एक दिवसीय जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी ‘2Coms Consultancy Pvt Ltd’ शिरकत कर रही है, जिसके द्वारा कुल 175 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी। उपलब्ध रिक्तियों में असेंबली लाइन ऑपरेटर के लिए 110 पद और मशीन ऑपरेटर के लिए 65 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक या डिप्लोमा तय की गई है।
सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को 19 हजार 500 रुपए तक मिलेगी सैलरी कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 17 से लेकर 19 हजार 500 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा, जिसमें ‘सीएम प्रतिज्ञा एसोसिएट्स’ के लिए 11,000 रुपए का अतिरिक्त लाभ और अन्य भत्ते भी शामिल होंगे। रोजगार पाने वाले युवाओं का कार्यस्थल नोएडा और बेंगलुरु होगा। जिला नियोजनालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस जॉब कैंप में विभाग केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है और रोजगार से जुड़ी सभी शर्तों व नियमों के लिए पूरी तरह से निजी नियोजक ही जिम्मेदार होंगे। प्रशासन ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जॉब कैंप का लाभ उठाएं।


