गोरखपुर में आज कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली:जर्जर तार बदलने-लाइन शिफ्टिंग का होगा काम

गोरखपुर में आज कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली:जर्जर तार बदलने-लाइन शिफ्टिंग का होगा काम

गोरखपुर में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के कई इलाकों में मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग का काम कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग फीडरों से जुड़े मोहल्लों की बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन से पहले पानी सहित जरूरी काम पूरे कर लें, जिससे परेशानी न हो। 33/11 केवी खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी दिव्यनगर और सिंघड़िया फीडर पर पुराने और जर्जर तार बदलने का काम होगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक महादेवपुरम, सिंघड़िया, आवास विकास, धोबी टोला, वीरबहादुरपुरम, भैरोपुर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। राप्तीनगर, इंडस्ट्रियल स्टेट और पिपराइच में होगा काम सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के चलते राप्तीनगर विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी कृष्णा नगर और मोतीपोखरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी फीडर और पिपराइच उपकेंद्र के 11 केवी पिपराइच फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बक्शीपुर क्षेत्र में दो बार बंद रहेगी बिजली बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर और बक्शीपुर फीडर की बिजली सप्लाई दो चरणों में प्रभावित होगी। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से निकलने वाले रेल विहार और करीमनगर फीडर पर सड़क चौड़ीकरण से जुड़े काम के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होते ही सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *